हरियाणा में पूर्व मंत्री हुड्डा, भीम अवार्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल, देखें लिस्ट

 
 हरियाणा में पूर्व मंत्री हुड्डा, भीम अवार्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल, देखें लिस्ट
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में एक के बाद एक बड़ी ज्वाइनिंग हो रही है। इसी कड़ी में आज रोहतक में कई दिग्गज नेताओं और खिलाड़ियों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की है।

 

सोमवार को रोहतक में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद जैसे प्रदेश के बड़े राजनीतिक चेहरों और भीम अवार्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा, अर्जुन अवार्डी कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा जैसी खेल हस्तियों सहित 100 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। 

 

स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने अपने भाषणों में इशारा दिया कि लोकसभा चुनाव से पहले और भी अनेक बड़ी राजनीतिक हस्तियां भाजपा का दामन थामेगी। 

भाजपा ज्वाइन कराने के लिए भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन महत्वपूर्ण लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है, वे एक अच्छे मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, लेकिन अब ये सभी सही मंच पर आ गए हैं और सबका मान सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।