Weather Update: जानिए आज कहां-कहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली एनसीआर के अलावा पूरे नॉर्थ इंडिया में मानसून ने स्पीड पकड़ ली है। पहाड़ों में भी गरज चमक के साथ खूब बारिश हो रही है। लेकिन दिल्लीवालों का गर्मी से बुरा हाल है। 

 
जानिए आज कहां-कहां होगी बारिश
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली एनसीआर के अलावा पूरे नॉर्थ इंडिया में मानसून ने स्पीड पकड़ ली है। पहाड़ों में भी गरज चमक के साथ खूब बारिश हो रही है। लेकिन दिल्लीवालों का गर्मी से बुरा हाल है। 

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अगर बारिश होती भी है तो कुछ समय बाद तापमान  में बढ़ोत्तरी हो जाती है। आइए जानते हैं कि आज 20 जुलाई को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है

दिल्ली में आज हल्की बारिश लेकिन बढ़ेगा तापमान
दिल्ली में आज बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी है। जिसकी वजह से यहां लोग उमस और गर्मी से बेहाल हो गए हैं। आलम ऐसा है कि घर में पंखे की हवा महसूस नहीं हो रही है।

मौसम विभाग की मानें तो कल दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं आएगी। IMD के अनुसार कल दिल्ली का तापमान आज से भी अधिक होगा।

कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। ऐसे में दिल्ली वासियों के लिए इस वीकेंड की शुरुआत उमस के साथ होने वाली है।

आज यूपी में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार थोड़ी कम हुई है लेकिन बारिश नहीं रुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि सावन के पास आते ही पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव हो जाएगा।

आज उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश पड़ने के आसार हैं। IMD के अनुसार कल लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, झांसी समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। दरअसल मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ी जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से अभी भी 46 सड़कें बंद हैं। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों में चंपावत जिले में दो राष्ट्रीय मार्ग और टिहरी पौड़ी देहरादून पिथौरागढ़ चंपावत उधम सिंह नगर एक-एक राष्ट्रीय मार्ग और राज्य मार्ग बंद है।

असम में सुधर रहे हालात
असम में बाढ़ की स्थिति में शुक्रवार को सुधार हुआ और राज्य के विभिन्न हिस्सों में जलस्तर घट रहा है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने दिन में पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।

बता दें कि कामरूप, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, ग्वालपाड़ा, शिवसागर, कछार, धुबरी, करीमगंज, नलबाड़ी, नागांव, धेमाजी और कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे में जल्द ही इन इलाकों के भी हालात सुधरने के आसार हैं।