Haryana Weather Forecast: हरियाणा में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, जानें आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

 
 Haryana Weather Forecast: हरियाणा में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, जानें आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now

Haryana Rain Alert: हरियाणा में कल पूरे दिन कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह ओले गिरने की सम्भावना है। शुक्रवार को हुई लगातार बारिश और ओलावृष्टि से आने वाले दिनों में ठंढ हाड कंपा देगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और नीचे आएगा।

ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान 

हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। लेकिन कल दोपहर बाद तो मौसम ने एकाएक करवट ली और अनेक गांवों में ओलावृष्टि हुई। करीब 5 से 7 मिनट की ओलावृष्टि से ही किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। इसका वीडियो सोशल मिडिया काफी वायरल हो रहा है। 

गेहूं की फसल से अधिक सरसों की फसल पर ओलावृष्टि का असर अधिक देखने को मिला। गांव धांगड़, बीघड़, सालमखेड, बड़ोपल के खेतों, भिरडाना, ढाणी माजरा आदि गांवों में झमझाम ओलावृष्टि हुई। किसानों ने बताया कि इस ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को हुआ है। 

कल हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में भी पूरा दिन रुक रुक कर बारिश हुई। लेकिन कल दोपहर बाद हुई तेज बरसात के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। नारनौंद क्षेत्र के करीब दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि हुई है। भारी ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में सरसों सहित अनेक फसलें तबाह हो गई। 

हरियाणा में आज भी पूरे दिन होगी बारिश

मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। रात भर भी हल्की से मध्यम बारिश होती रही। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। आज भी हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश का असर देखने को मिलने वाला है। प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर आज बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

इस दौरान बादलों की आवाजाही और दिन के तापमान में गिरावट के साथ आज प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर के बाद पूरे हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है और कोहरा अपने तेवर दिखाने वाला है। ठंड के कारण हरियाणा में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां भी कर दी गई हैं।

News Hub