Haryana weather : हरियाणा के 12 जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट, 20 से प्री मॉनसून की होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है ।
 
हरियाणा के 12 जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट, 20 से प्री मॉनसून की होगी झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now

Haryana weather : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है । साथ ही बढ़ते तापमना पर भी रोक लगी है। कहीं पर आंधी के साथ बारिश तो कहीं तेज धूप निकली है। पिछले तीन दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। 

शनिवार को भिवानी, फरीदाबाद और रोहतक को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। लेकिन अचानक से मौसम में बदलाव  आया। अब 10 जून के बाद प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी परेशान कर सकती है।


मौसम विभाग की मानें तो 12 जून को अंबाला को छोड़कर पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

भिवानी, हिसार, सिरसा समेत कई जिलों में चलेगी लू
 मौसम विभाग के अनुसार 10 जून से हरियाणा में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पलवल,मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी,भिवानी, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 जून को अधितकर प्रदेश गर्मी और लू की चपेट में आ सकता है।


 

News Hub