Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की धीमी पड़ी रफ्तार, 12 से फिर झमाझम बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

हरियाणा में मानसून धीमा पड़ गया है। मानसून में अब 3 दिन का ब्रेक लगेगा इसके बाद पिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
 
 हरियाणा में मानसून की धीमी पड़ी रफ्तार, 12 से फिर झमाझम बरसेंगे
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में मानसून धीमा पड़ गया है। मानसून में अब 3 दिन का ब्रेक लगेगा इसके बाद पिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान उमस लोगों को परेशान कर सकती है। प्रदेश में 1 जून से 8 जुलाई तक 72.1 एमएम बरसात हुई जो 14 फीसदी कम है।

हरियाणा के दक्षिणी व पश्चिमी हिस्सों में लागातार मानसून गतिविधियों से सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। महेंद्रगढ़ 131 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिमी क्षेत्र फतेहाबाद में 88.3 एमएम तो सिरसा में 56.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में स्थित करनाल, पानीपत जैसे जिलों में मानसून गतिविधियां कम होने से सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। करनाल में जुलाई में अब तक 7.1 एमएम बारिश दर्ज की हे तो पानीपत में 3.5 एमएम ही दर्ज की गई है।

डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र और कम दबाव क्षेत्र की लाइन पर निर्भर करता है। इस बार यह लगातार अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित है, जो राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में बनी हुई है।

 अभी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आने वाले तीन दिनों तक मानसून कमजोर बना रहेगा और सीमित स्थानों पर सिर्फ छिटपुट बूंदाबांदी ही देखने को मिलेगी। मगर 12 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कम दबाव क्षेत्र की लाइन अपनी सामान्य स्थिति में आने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी।