पुरुषों की इन अदाओं पर लट्टू हो जाती हैं महिलाएं, क्या आपमें हैं वो क्वालिटी

जब लड़कियां भाव नहीं देती हैं तो लड़के सोचते हैं कि आखिर वजह क्या है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि लड़कियों को कैसे लड़के अथवा पुरुष पसंद होते हैं। 
 
पुरुषों की इन अदाओं पर लट्टू हो जाती हैं महिलाएं

जब लड़कियां भाव नहीं देती हैं तो लड़के सोचते हैं कि आखिर वजह क्या है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि लड़कियों को कैसे लड़के अथवा पुरुष पसंद होते हैं। पुरुषों में कुछ इस तरह के गुण होते हैं, जिन्हें देखते ही महिलाएं अथवा लड़कियां उन पर लट्टू हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि लड़कों की वह कौन सी क्वालिटी है, जिसे लड़कियां पसंद करती हैं।

बुद्धिमान पुरुष

ये समझदारीभरी बातें करते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। इनकी बातें, चाहे वो जोक्स, पॉलिटिक्स या दुनिया के किसी भी विषय पर हों, इतनी दिलचस्प होती हैं कि इन्हें हर कोई ध्यान से सुनना चाहता है। इनके साथ घंटों बैठकर भी कोई बोर नहीं होता।

क्यों करते हैं ये दिलों पर राज

किसी भी रिश्ते के संवरने में इंटेलेक्चुअल कनेक्शन होना बेहद ज़रूरी है, अन्यथा रिश्ते बहुत जल्दी बोरिंग हो जाते हैं। महिलाएं हमेशा से ही इंटेलिजेंट पुरुष की ओर आकर्षित होती रही हैं।

आत्मविश्वा सी पुरुष

ऐसे पुरुष मज़बूत इरादों के होते हैं। इन्हें ख़ुद पर पूरा भरोसा होता है। ये कभी इनसिक्योर नहीं होते। इनकी बातों व व्यवहार से ही पावर और कंट्रोल झलकता है। ये दूसरे पुरुषों से ईर्ष्या नहीं रखते, बल्कि इन्हें तो पत्नी के मेल कलीग या दोस्तों से भी ख़तरा महसूस नहीं होता। इनका आत्मविश्वाेस भरा डॉमिनेटिंग नेचर महिलाएं पसंद करती हैं।

भरोसेमंद पुरुष

महिलाएं आत्मविश्वाससी पुरुषों की तरफ़ अधिक आकर्षित होती हैं। इन पर आसानी से भरोसा कर लेती हैं। ऐसे पुरुष किसी भी बात में महिलाओं पर निर्भर नहीं रहते। ख़ुद के निर्णय खुद लेते हैं। महिलाओं पर अपने निर्णय नहीं लादते और उन्हें भी काफ़ी आज़ादी देते हैं। बस, यही बातें महिलाओं को उनका मुरीद बना देती हैं।

आर्टिस्टिक पुरुष

आर्टिस्टिक पुरुष स्पॉन्टेनियस होते हैं और वे उसी पल में जीना पसंद करते हैं। ऐसे पुरुष अपने आर्टिस्टिक अंदाज़ व क्रिएटिविटी से महिलाओं को प्रभावित करते रहते हैं, जैसे- अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पेंटिंग बनाना या उस पर गाने लिखना। महिलाओं को यह सब बहुत अच्छा लगता है।

दूसरी संस्कृति से आए पुरुष

महिलाओं को इस तरह के पुरुष बहुत पसंद आते हैं। उनके बोलने का लहज़ा और दुनिया देखने का अलग अंदाज़ इन्हें आकर्षित करता है। महिलाओं को इनके रीति-रिवाज़ और रोज़मर्रा का व्यवहार भले ही थोड़ा अजीब लगता हो, परंतु वे इनकी इतनी दीवानी होती हैं कि इन बातों को अनदेखा कर देती हैं।

बिंदास पुरुष

अक्सर महिलाएं बिंदास टाइप के पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं। इनके एडवेंचर्स, चाहे वो बाइक चलाना हो, ऑफिस से भागकर मिलने आना हो या कुछ बिंदास काम। कुछ महिलाएं इन अदाओं पर लट्टू हो जाती हैं।

सेंसिटिव पुरुष

इस तरह के पुरुष महिलाओं की भावनाओं को समझते हैं और उन्हें मान-सम्मान देते हैं। ऐसे पुरुष आपके लिए कार का दरवाज़ा खोलते हैं, डिनर पर कुर्सी ऑफर करते हैं और डिनर का बिल भी चुकाते हैं। वे इस बात का पूरा ख़्याल रखते हैं कि आपको कोई असुविधा न हो।

रोमांटिक पुरुष

इस तरह के पुरुष रोमांस में विश्वांस करते हैं और थोड़े फिल्मी होते हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हमेशा फूल, बुके या चॉकलेट लेकर आते हैं. कैंडल लाइट डिनर करवाते हैं। बार-बार फोन करते हैं और अक्सर यह एहसास कराते हैं कि आप हमेशा उनके ख़्यालों में रहती हैं और वे आपको भूल ही नहीं पाते।