Wife With Lover: हरियाणा में 8 महीने की गर्भवती प्रेमी संग फरार, दो साल पहले ही हुई थी शादी

हरियाणा के पानीपत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
 
हरियाणा में 8 महीने की गर्भवती प्रेमी संग फरार
WhatsApp Group Join Now

Wife With Lover: हरियाणा के पानीपत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आठ माह गर्भवती महिला अपने लवर के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं बल्कि वो अपने साथ जेवर और कैश भी ले  गई है।

बता दें कि उक्त महिला मुखीजा कॉलोनी में अपने पति के दादा-दादी के साथ रहती थी। इस दौरान बुजुर्ग दादा ने महिला को रोकने की कोशिश की तो वो नहीं मानी। महिला ने खुद फांसी लगाकर सभी को फंसा देने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

युवक घर के बाहर से बाइक पर ले गया


21 मई की शाम 4 बजे खन्ना के रहने वाले एक हैप्पी नाम के युवक ने बहू को फोन कर घर से बाहर बुलाया और वह उसके साथ बाइक पर बैठ कर भाग गई। बहू घर से सभी जेवर और कैश भी ले कर फरार हो गई है।

बुजुर्ग ने दी जानकारी 

बुजुर्ग ने बताया कि वह मुखीजा कॉलोनी का रहने वाला है। उसके बेटे का करीब 4 साल पहले निधन हो गया था। बेटे के 2 बेटे हैं, जोकि काम के लिए कर्नाटक गए हुए हैं। बुजुर्ग ने बताया कि उसने अपने बड़े पौते की शादी करीब 2 साल पहले की थी। पौते की ससुराल पंजाब के खन्ना में है। पौते की पत्नी 4 माह से पानीपत में उनके पास रह रही है, जोकि 8 माह की गर्भवती भी है।