Viral News: 3 शादी करने के बावजूद ‘कुंवारा’ रह गया ये शख्स, हर बार भाग जाती हैं बीवियां
शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। लेकिन बिहार के एक शख्स की किस्मत ऐसी नहीं है, क्योकि उसकी बीवियों ने सात जन्म तो दूर सात महीने भी उसका साथ नहीं दिया।
अपनी शादी का ख्वाब देख रहा ये दूल्हा तीन बार शादी करने के बावजूद “कुंवारा” है। हर बार घर बसने से पहले ही उसकी दुल्हन भाग जाती है। लेकिन इसके पीछे क्या वजह है यह अभी तक किसी को समझ नहीं आया है।
जानें क्या है मामला ?
मामला बिहार के जमुई का है। यहां गांव मलयपुर बस्ती में रहने वाले बबलू कुमार शर्मा ने दो साल में तीन शादियां की, लेकिन वह अभी भी सिंगल ही है। जानकारी के मुताबिक बीते 2 दिसंबर को बबलू कुमार ने तीसरी शादी की।
बबलू जिले के ही खैरा प्रखंड इलाके के गांव जीतझिंगाई में अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। दुल्हन के घर पर दूल्हे का जोरदार स्वागत हुआ। शादी की सारी रस्में भी अच्छे से निभाई गई। बबलू बेहद खुश था, आखिरकार उसकी शादी संपन्न हो चुकी थी।
शादी के आठवें दिन छोड़कर चली गई तीसरी पत्नी
लेकिन आगे जो हुआ वो हर किसी की सोच से परें था। विदाई के बाद बबलू अपनी दुल्हन को घर ले आया। शादी के एक दो दिन सब कुछ ठीक रहा। लेकिन एक हफ्ते बाद ही दुल्हन के तेवर बदल गए। शादी के आठवें दिन उसकी बीवी मेकअप का सामान लाने जाने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गई। बबलू ने उसे कई बार फोन भी किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
पहली बीवी शादी के दूसरे दिन फरार
बताया जा रहा है कि उसकी तीसरी बीवी अपनी प्रेमी के साथ फरार हुई थी। लेकिन बबलू के साथ ये कोई पहली घटना नहीं थी। उसके साथ यहीं सब पहले भी हो चुका था।
सबसे पहले साल 2022 में उसकी शादी झाझा के पैरगाहा गांव की रहने युवती से हुई थी। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही उसकी पहली बीवी उसे छोड़कर चली गई।
2023 में हुई थी दूसरी शादी
बबलू की दूसरी शादी 22 जून 2023 को हुई। इस बार उसकी बारात जुमेई जिले के सदर प्रखंड के चौरा गांव में गई थी। लेकिन दूसरी बीवी भी करीब डेढ़ महीने साथ रहने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गई।अब तीसरी बीवी के भी भाग जाने के बाद शख्स ने पुलिस से न्याय की मांग की है। उसने लिखित शिकायत संध्या टाउन थाने में दर्ज करवाई है।