Viral News: आठ पत्नियों के साथ रहता है यह शख्स, ये है खुशहाल जिंदगी का सीक्रेट, आप भी जानें

थाईलैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स है जिसकी सात पत्नियां हैं।
 
Viral News
WhatsApp Group Join Now

Thailand Viral News: थाईलैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स है जिसकी आठ पत्नियां हैं। हैरान की बात तो ये है कि ये आठों पत्नियां एक साथ एक ही घर में अपने पति के साथ रहती हैं।

इसी के साथ उनके 9 बच्चे भी है। लेकिन कोई झगड़ा नहीं करता है। वह सबके साथ खूब फ्लर्ट करता है लेकिन कोई बुरा नहीं मानती है। 

ऐसे मिले अपनी सभी पत्नियों से 

वहीं आपको बता दें कि अपनी 8 पत्नियां होने की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 34 साल के नट्टापोंग छबलेम ने इसके पीछे का कारण बताया है। उनका कहना है कि उनमें प्यार से जुड़ी वो विशेष खूबियां हैं, जिसके चलते महिलाएं उनके प्यार में पागल हो जाती हैं। 

वह अलग-अलग तरीकों से अपनी सभी पत्नियों से मिले थे, किसी से वह दोस्तों के जरिए मिले, किसी से शादी समारोह पर, किसी से फेसबुक पर तो किसी से इंस्टाग्राम पर। वह पेशे से एक सेल्समैन हैं। 

मुझे झूठ बोलना नहीं पसंद : नट्टापोंग 

 नट्टापोंग के कुल 9 बच्चे हैं। वह अपने परिवार के साथ थाईलैंड के नाखोम पथम प्रांत में रहते हैं। उनका मानना है कि वह अपने चारों ओर रहने वाली खूबसूरत महिलाओं के साथ सपनों की जिंदगी जी रहे हैं

मैं विभिन्न महिलाओं से साथ सीक्रेट तरीके से नहीं रह सकता था, मैं सच बोलता हूं. मुझे झूठ बोलना नहीं पसंद, इसलिए मैं सबको एक जगह पर ले आया।  

सभी पत्नियां करती है अच्छे से व्यवहार

उन्होंने आगे कहा कि आठों महिलाएं उनके प्यार में हैं और बिना लड़े एक ही छत के नीचे रहती हैं। सेल्समैन ने ये भी कहा कि उनकी सभी पत्नियां अच्छे से व्यवहार करती हैं। आपस में लड़ती नहीं हैं। उनमें बचपना नहीं है।

वो हमेशा अच्छे से बात करती हैं। उनको किसी भी बात की कोई चिंता नहीं है । शायद कोई और शख्स इतनी सारी पत्नियां एक साथ नहीं रख सकता है।