Viral News: कम उम्र के लड़के को दिल दे बैठी 4 बच्चों की मां, शादी के बाद शुरू हुआ बवाल तो प्नेमी ने कर दिया बुरा हाल

बिहार के समस्तीपुर  से एक चौकानें वाला मामला सामने आया। यहां 4 बच्चों की मां को कम उम्र के शख्स से प्यार हो गया।
 
कम उम्र के लड़के को दिल दे बैठी 4 बच्चों की मां, शादी के बाद शुरू हुआ बवाल तो प्नेमी ने कर दिया बुरा हाल
WhatsApp Group Join Now

Viral News: बिहार के समस्तीपुर  से एक चौकानें वाला मामला सामने आया। यहां 4 बच्चों की मां को कम उम्र के शख्स से प्यार हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और उन्होनें शादी करने का फैसला किया। रजामंदी के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद लड़के के परिवार वालों ने ऐसी डिमांड की, जिसे सुन महिला ने ससुराल छोड़ दिया और वापस मायके में आकर रहने लगी। मामला पुलिस तक जा पहुंचा और पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक  समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिल्हौल गांव की रहने वाली तलाकशुदा 4 बच्चों की मां को कम उम्र के लड़के से प्यार हो गया। रजामंदी के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद  ससुराल वालें उससे दहेज में दो लाख रुपए लाने के लिए दबाव देने लगे। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। 

इस बीच लड़के के परिवार वालों में लड़के की दूसरी शादी भी करवा दी। लड़के की शादी करने की खबर मिलने के बाद महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची।  पुलिस इस मामले को देख ही रही थी कि बुधवार को बाजार जाने के दौरान लड़के और उसके परिवार के लोगों ने बीच सड़क पर महिला की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।