Viral News: जोर से छिंकते ही बाहर निकल गई शख्स की आतें, होटल से पहुंचा अस्पताल, फिर ऐसे बचाई जान

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले 63 साल के एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।
 
जोर से छिंकते ही बाहर निकल गई शख्स की आतें, होटल से पहुंचा अस्पताल, फिर ऐसे बचाई जान  
WhatsApp Group Join Now

Viral News: अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले 63 साल के एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। शख्स अपनी पत्नी के साथ यहां पर एक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहा था। तभी अचानक उसे छींक आती है। 

छींक इतनी तेज थी कि शख्स के पेट से अंतड़ी ही बाहर निकलकर आ गई। जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाई गई। शख्स जैसे ही अस्पताल पहुंचा। नजारा देख डॉक्टर भी हैरान हो गए। इस दौरान शख्स के पेट में तीन इंच का छेद देखा जिसमें ‘बड़ी मात्रा में आंत’ बाहर निकली हुई थी। 

एक लंबी सर्जरी के बाद शख्स की आतों को वापस पेट के अंदर डाला गया। फिलहाल अब शख्स की हालत में सुधार है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में 63 साल के इस व्यक्ति के पेट की सर्जरी हुई थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बताया कि चीरा ठीक हो गया है। जिस दिन उसकी आंतें बाहर निकलीं, उसी सुबह डॉक्टरों ने उसके टांके हटा दिए थे।

  इसके बाद उसने पत्नी साथ उनके स्वस्थ होने का जश्न मनाने का फैसला किया था। मगर होटल में खाते समय जब वह जोर से छिकने लगा तो आतें बाहर आ गई। अस्पताल में छह दिन रहने के बाद, वह घर वापस आ गया और कथित तौर पर जटिलताओं के बिना ठीक हो गया।