Viral News: लापता पत्नी की तलाश में जंगल पहुंचा पति, अजगर के पास मिले कपड़े तो काट दिया पेट और फिर....

लापता पत्नी की तलाश में जंगल पहुंचा पति, अजगर के पास मिले कपड़े तो काट दिया पेट और फिर....
 
 Viral News: लापता पत्नी की तलाश में जंगल पहुंचा पति, अजगर के पास मिले कपड़े तो काट दिया पेट और फिर....
WhatsApp Group Join Now
Viral News: हॉलीवुड मूवीज में आपने ऐसे कई सीन देखे होंगे कि जब एक जिंदा आदमी को सांप निगल जाता है, असलियत में इस तरह के मामले बहुत कम होते है। लेकिन जो घटना इंडोनेशिया में घटी है वह आपके होश उड़ा देगी। यहां एक महिला घर से अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने निकली थी। 

लेकिन कभी वापस नहीं लौटी। लापता पत्नी की तलाश में उसका पति कई लोगों के साथ जंगलों की तरफ गया। इस दौरान उन्हें एक बड़ा अजगर दिखा। उसका पेट देखकर पता लग रहा था कि अभी-अभी उसने शिकार किया है। जिसके बाद लोगों ने उसका पेट फाड़ दिया। अंदर महिला मृत मिली। 

मामला इंडोनेशिया का है। मृतक महिला की पहचान 36 साल की सिरिआटी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण सुलावेसी प्रांत के सितेबा गांव में अपने पति एडियांसा और चार बच्चों के साथ रहती थी।  2 जुलाई को वो बच्चे के लिए दवा लेने गई लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाशी के दौरान 500 मीटर दूर महिला के कपड़े और उसके बाद 10 मीटर बाद अजगर मिला। 

जब पति एडियांसा ने अजगर का बड़ा पेट देखा तो उन्हें शक हुआ। तभी उसने ग्रामीणों को अजगर का पेट काटने के लिए बुलाया। अजगर के पेट से महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। बता दें कि इंडोनेशिया में हाल के सालों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।