Viral Marriage Story: बीवी हो तो ऐसी, जिसने अपने ही पति की गर्लफ्रेंड से करवा दी शादी

 
Viral Marriage Story: बीवी हो तो ऐसी, जिसने अपने ही पति की गर्लफ्रेंड से करवा दी शादी
WhatsApp Group Join Now

यह सब तो आप जानते ही हैं कि यदि आप अपनी बीवी या गर्लफ्रेंड को किसी वजह से समय नहीं दे पाते तो वह आपके ऊपर शक करने लगती है। और यदि आप शादी सुदा हैं तो आपको पता ही होगा की जब भी पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आने की भनक तक लग जाती है तो दोनों के बीच झगड़ा होना कोई बड़ी बात नहीं रह जाती।

जिसे लेकर दोनों के बीच मार-पीट तक की नौबत आ जाती है। पति-पत्नी को एक-दूसरे के अफेयर की खबर मिलते ही घर में कलेश शुरू हो जाता है। कभी-कभी तो बात तलाक तक पहुंच जाती है। लेकिन क्या अपने कभी सुना है कि पत्नी ने ही अपने पति की शादी उसकी गर्लफ्रेंड से करवा दी हो।

यह सुनकर आपके मन में भी ख्याल आ रहा होगा कि इतनी अच्छी किस्मत किसकी हो सकती है। तो आज हम ऐसी ही एक घटना में बताएंगे। हैरान करने वाला यह मामला आंध्र प्रदेश से सामने आ रहा है। जहां तिरुपति के अंबेडकर नगर में रहने वाले कल्याण की दूसरी शादी 28 सितंबर को उसकी शादी गर्लफ्रेंड से हुई है।

बीवी की मौजूदगी में गर्लफ्रेंड से हुई शादी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के अंबेडकर नगर में रहने वाले कल्याण की दूसरी शादी 28 सितंबर को उसकी शादी गर्लफ्रेंड से हुई है। वहीं इसमें खास बात यह रही कि जब उसकी शादी उसकी गर्लफ्रेंड से हुई तो वहां उसकी पत्नी भी मौजूद रही। कल्याण एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और यूट्यूब के लिए वीडियोज बनाता है। वहीं अब ये तीनों ही छत्त के निचे एक साथ रहेंगे।

पहली शादी से पहले ही था गर्लफ्रेंड से अफेयर

बताया जा रहा है कि कल्याण सोशल मीडिया के जरिये ही अपनी पहली पत्नी विमला से मिला था। जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। वहीं, शादी से पहले भी कल्याण का अफेयर उसकी गर्लफ्रेंड टिक-टॉक इंफ्लुएंसर नित्याश्री से था।

हालांकि कुछ वजहों के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं जब कल्याण ने जब विमला से शादी के बाद उसके संग वीडियोज बनाए तो वह उसकी गर्लफ्रेंड नित्याश्री तक पहुंचे तो वह वापस कल्याण से मिलने आ गई।

दोनों को पुराना प्यार याद आया तो कल्याण ने विमला से अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की बात की तो उसने कहा कि पति की खुशी उसके लिए सबकुछ है और वह दोनों की शादी के लिए राजी भी हो गई।