Uproar in the brides in-laws house : हरियाणा की बेटी का ससुराल में हंगामा, कुछ घंटे पहले ही विदा होकर आई थी दूल्हे के घर, जानें पुलिस तक क्यों पहुंच गया मामला

हरियाणा की बेटी विदा होकर कुछ घंटे पहले ही ससुराल आई थी
 
मथुरा, वृंदावन, उत्तर प्रदेश, होडल हरियाणा, शादी में हंगामा, ससुराल विवाद, शादी विवाद, दुल्हन ने पति को छोड़ी, दूल्हा दुल्हन लड़ाई, ससुराल में दुल्हन का हंगामा, mathura, vrindavan, uttar pradesh, hodal haryana, commotion in marriage, in-laws dispute, marriage dispute, bride left husband, bridegroom bride fight, commotion in in-laws house
WhatsApp Group Join Now

Uproar in the brides in-laws house : हरियाणा की बेटी विदा होकर कुछ घंटे पहले ही ससुराल आई थी। दूल्हे के साथ कमरे में बैठकर बात कर रही थी, तभी जोर-जोर से शोर मचने लगा। पता चला कि दुल्हन हंगामा कर रही है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। अब वहां कानूनी प्रक्रिया चल रही है। आइए जानते हैं क्या है किस्सा।

यूपी में वृंदावन के गौरानगर निवासी कौशल किशोर अग्रवाल के पुत्र आनंद का विवाह होडल (हरियाणा) निवासी लखन पाल की पुत्री रेखा से विधिवत रूप से संपन्न हुआ। गुरुवार की सुबह विदाई के बाद रेखा जैसे ही अपने सुसराल पहुंची तो उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया और अजीबो गरीब हरकत करने लगी। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
 
आनन-फानन में दुल्हन रेखा के परिजनों को बुलाया गया। लेकिन मामला बढ़ता देख आनंद के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पति आनंद ने बताया कि कमरे से निकलकर पत्नी रेखा ने परिजनों के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। ऐसा लगा कि उसे पागलपन के दौरे से आ रहे हों।

पति का आरोप है कि वधू पक्ष ने सत्यता छिपाते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की से शादी करा दी थी। विदा करवा कर लाए तब जाकर पता लगा। इस पर ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता के भाई विनोद को बुलाया और पूरा मामला बताया। 

रेखा के भाई ने जो कुछ बताया उसे सुनकर दूल्हे पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। विनोद ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। इस पर आनंद ने अपने साथ हुए धोखे की सूचना पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। अब दोनों पक्षों में संबंध विच्छेद करने पर सहमति जताते हुए राजीनामा कर लिया गया।