UP News: बेटे की चाह में बुरी फंसी महिला, बंद कमरे में तांत्रिक करने लगा ऐसा काम, खुलासा हुआ तो परिजनों के उड़े होश

उत्तरप्रदेश के दादरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे की चाह में एक महिला  अपने परिवार के साथ एक तांत्रिक के पास पहुंची।
 
बेटे की चाह में बुरी फंसी महिला, बंद कमरे में तांत्रिक करने लगा ऐसा काम, खुलासा हुआ तो परिजनों के उड़े होश  
WhatsApp Group Join Now

UP News: उत्तरप्रदेश के दादरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे की चाह में एक महिला  अपने परिवार के साथ एक तांत्रिक के पास पहुंची। लेकिन यहां तांत्रिक ने महिला पर ही डोरे डालने लग गया। 

आरोप है कि तांत्रिक, तंत्र मंत्र के नाम पर महिला को बंद कमरे में ले जाता और फिर अश्लील हरकत करता था। तांत्रिक ने कई बार महिला के साथ छेड़छाड़ की। लेकिन जब उसकी हरकते बढ़ने लगी तो महिला ने अपने पति को इस बारें में बताया। जिसके बाद परिवार ने तांत्रिक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 


  
जानकारी के मुताबिक यहां जीटी रोड के कोट गांव निवासी महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद महिला की दो बेटियां हुई। लेकिन परिवार चाहता था कि एक बेटा हो। इसके लिए वह अंधविश्वास के राश्ते पर भी जाने को तैयार हो गए। तभी उन्हें हिम्मतपुर गांव निवासी लाखन उर्फ भगत  तांत्रिक के बारे में पता लगा। 


 
वह तांत्रिक के पास पहुंचे तो उसने कहा कि बेटे के लिए तांत्रिक पूजा करनी होगी। जिसके बाद वह महिला को कभी पूजा पाठ के लिए बुलाता तो कभी उसके घर पूजा के बहाने चला जाता। यहां पूजा पाठ के बहाने महिला को अकेले कमरे में ले जाता। महिला के साथ वो बंद कमरे में अश्लील हरकत करता था। 


महिला को बंद कमरे में ले जाने पर परिवार वाले भी इसका विरोध नहीं करते। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी तांत्रिक अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।