Up News: शादी के दिन टूट गए दुल्हन के अरमान, जयमाला में खुला दूल्हे का ऐसा राज, फिर बेरंग लौटी बारात

यूपी के औरैया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। यहां शादी के दिन दूल्हे का सबसे बड़ा राज खुल गया।
 
शादी के दिन टूट गए दुल्हन के अरमान, जयमाला में खुला दूल्हे का ऐसा राज, फिर बेरंग लौटी बारात 
WhatsApp Group Join Now

Up News: यूपी के औरैया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। यहां शादी के दिन दूल्हे का सबसे बड़ा राज खुल गया। दरअसल, लड़के की शादी पक्की हुई। दुल्हन के घर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। सब कुछ ठीक ठाक था 

लेकिन जब लड़की ने लड़के से रुपये गिनने को कहा तो वह नोट नहीं गिन सका। फिर क्या था लड़की ने शादी से मना कर दिया और बारात बिना दुल्हन को साथ लिए वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक ये घटना औरैया के बिधूना तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव की है।


 यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना में रहने वाले एक युवक से तय की थी। 9 तारीख को बारात उनकी दहलीज पर पहुंची। लड़की वालों ने बारात को जोरदार स्वागत किया। लेकिन तभी जयमाला के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 


जयमाला के दौरान दूल्हा 20-20 रुपये के नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन को शक हो गया कि वह अनपढ़ है। यह जानकर दुल्हन शादी करने से पीछे हट गई। दुल्हन ने उसे और पैसे गिनने के लिए दिए लेकिन दुल्हा पैसे नहीं गिन सका। 

इसके बाद लड़की ने तुरंत शादी करने से मना कर दिया। लड़की और लड़के पक्ष के बीच कुछ लोगों ने बैठकर फैसला कराया जहां दोनो पक्षों की सहमति के बाद बिना दुल्हन के बारात लौट गई। ये मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।