Unique Love Story : दो लड़कियों के इश्क की अनोखी दास्तां, भाभी ने ननद से कर ली शादी, पति वाला फील देने के लिए करने लगी ये काम

 
xxxxxxx
WhatsApp Group Join Now

Unique Love Story: बिहार में भाभी और ननद के प्यार की कहानी ने सबको चौंका दिया है। समस्तीपुर की रहने वाली सकुला देवी ने अपनी ही ननद सोनी देवी से प्रेम में पड़कर विवाह रचा लिया। दोनों एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। सब करने लगे जो एक पति पत्नी के रिश्ते में होता है।

इस बात की जानकारी ननद की जुदाई में बदहवास हुई भाभी ने खुद कही है। इधर, शादी के पांच महीने बाद बड़ी ननद सोनी को अपने साथ उठाकर ले गई तब से भाभी उसे ढूंढ रही है। सकुला देवी ने अपने इश्क की अनकही दास्तां सुनाई है कि कैसे पति के रहते हुए उसकी बहन से प्रेम हो गया और दोनों ने सारी हदें पार कर ली।

पति के साथ रहते ननद को दे बैठी दिल

सकुला देवी की शादी साल 2013 में हुई थी। वह अपने पति के साथ खुश भी थी दोनों को दो बच्चे हुए। भाभी का कहना है कि ससुराल में रहने के दौरान वो और ननद सोनी दोनों एक दूसरे से अपनी सारी बातें शेयर करती थी। सुख दुख में साथ रहती थी।

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो अनजाना रिश्ता पनपने लगा, सकुला देवी को सोनी से प्यार हो गया। उसने अपने इश्क का इजहार ननद से किया तो वो बोली कि हम दोनों तो लड़की हैं।

आप शादीशुदा है, बच्चे हैं, फिर हम कैसे एक दूसरे से प्यार कर सकते। परिवार और समाज क्या कहेगा। इस पर सकुला ने सोनी को समझाया तो उसने भाभी के नाम का सिंदूर लगा लिया और मंगलसूत्र पहन लिया।

ननद को लड़कों वाला फील देने के लिए करती रही ये काम

दोनों पहले तो पति पत्नी की तरह साथ सोने लगे. साथ रहने लगे. सब करने लगे जो दंपति के बीच होता। इस बीच सकुला का पति अलग कमरे में बच्चे के साथ सोता था। उसे शक हुआ तो रिश्ता खुल गया। सकुला ने कहा कि वो सोनी के बिना मर जाएगी तो पति दबाव में मान गया।

पांच महीने पहले सकुला ने सोनी से शादी कर ली। अब सोनी को लड़कों वाला फील चाहिए था तो भाभी ने बाल कटवा लिए। लडकों वाले कपड़े पहनने लगी। इतना ही नहीं उसने तो सेक्स चेंज ऑपरेशन कराने का भी सोचा। यूट्यूब पर वीडियो देखने लगे। इसका प्रोसेस देख सोनी ने सीने पर हाथ रख लिया और कहा कि आपको कुछ हुआ तो मैं मर ही जाऊंगी। 
 
बड़ी बहन बनी प्रेम की दुश्मन

सकुला और सोनी खुशी खुशी रहने लगे। सकुला के मुताबिक वो सोनी को देखकर पूरा फील करती थी। उसे पति वाली फीलिंग आती थी। दोनों एक दूसरे के दिल से जुड़ गए थे। दोनों में संबंध भी अच्छे थे। सकुला हालांकि उससे पूछती कि तुम्हें पतियों वाली जरूरत हो तो तुम शादी कर लो। इस बात पर वो मना कर देती थी. सब ठीक चल रहा था कि एक दिन सोनी की बड़ी बहन उषा उसका मुंह दबाकर उठा कर ले गई। 

सोनी सकुला से दूर हुई तो खाना पीना छोड़ दिया। पुलिस से मदद मांग रही. इधर, सोनी को गिफ्ट किए एक लाल साड़ी के साथ वह घूम रही जिससे उसे उसके साथ होने का अहसास होता रहे। फिलहाल तो दोनों ननद भाभी अलग हो गए हैं। सकुला बदहवास होकर सोनी को ढूंढ रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस भी जांच में जुटी है।