Tulsi Ke Niyem : तुलसी सूखने पर घर में आते हैं ये बड़े संकेत, होता है भारी नुकसान

 हिंदू धर्म में मान्यता है कि जिस घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है, वहां कभी दरिद्रता नहीं आती। वहीं तुलसी के पौधे का सूखना अशुभ माना जाता है।
 
तुलसी सूखने पर घर में आते हैं ये बड़े संकेत, होता है भारी नुकसान
WhatsApp Group Join Now

Tulsi Ke Niyem : हिंदू धर्म में मान्यता है कि जिस घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है, वहां कभी दरिद्रता नहीं आती। वहीं तुलसी के पौधे का सूखना अशुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी के सूखने पर व्यक्ति को क्या परिणाम मिल सकते हैं और इसके लिए क्या उपाय करने चाहिए।
 

ऐसा माना जाता है कि जब तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे तो यह घर के अंदर मौजूद नकारात्मकता या बुरी ऊर्जा का प्रतीक हो सकता है। इससे घर में बिना वजह झगड़े बढ़ सकते हैं।

यह भी माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का सूखा हुआ पौधा पाया जाता है उस घर में देवी लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे का बार-बार मुरझाना घर पर आने वाली विपत्ति या दुर्भाग्य की चेतावनी देता है।

वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि तुलसी का पौधा सूखने पर उसे उखाड़कर किसी बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसके बाद उसी गमले में दूसरा तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी वाले गमले में तुलसी के स्थान पर कोई अन्य पौधा नहीं लगाना चाहिए। यदि आप तुरंत तुलसी का पौधा नहीं लगा रहे हैं तो भी आपको उस गमले की प्रतिदिन पूजा करते रहना चाहिए।

सूखे पौधों को कभी भी इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। वहीं सूर्य ग्रहण, पूर्णिमा, अमावस्या, एकादशी और रविवार के दिन सूखे हुए तुलसी के पौधे को कभी नहीं उखाड़ना चाहिए। इसके अलावा सूतक काल और पितृपक्ष के दौरान तुलसी का पौधा उखाड़ना भी वर्जित माना गया है। आप चाहें तो सूखे तुलसी के पत्ते और लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं.