कमाल की है ये एथलीट दादी! 95 साल की उम्र में जीते है 95 पदक, जानिए इनके बारे में सब कुछ

जब जज्बा मजबूत हो तो आपको आपकी मंजिल जरूर मिलती है, और इस बात को सच कर दिखाया है 95 साल की एथलीट भगवानी देवी डागर ने।
 
viral dadi
WhatsApp Group Join Now

Dadi Bhagwani Devi: जब जज्बा मजबूत हो तो आपको आपकी मंजिल जरूर मिलती है, और इस बात को सच कर दिखाया है 95 साल की एथलीट भगवानी देवी डागर ने। 

उम्र को दरकिनार कर दिल्ली के नजफगढ़ के निकट मलिकपुर गांव निवासी भगवानी देवी कई प्रतियोगिताओं में एक साल में 95 पदक जीत चुकी हैं। 

अब वे मार्च में पोलैंड में होने वाली वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में देश को पदक दिलाने के लिए दौड़ेंगी। आपको बता दें कि 29 जून से 10 जुलाई 2022 तक फिनलैंड में हुई वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। 

इसी चैंपियनशिप में भगवानी देवी ने शॉटपुट में कांस्य पद और डिस्कस थ्रो में भी कांस्य पदक कब्जाया था। इस चैंपियनशिप में भगवानी देवी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दादी भगवानी देवी ने छात्राओं में जोश भरते हुए कहा कि अगर खिलाड़ी में जज्बा और हौसला हो तो वह उम्र के किसी भी पड़ाव में नाम चमका सकता है। कोई काम जब तक ही भारी दिखता है जब तक उसे मन से नहीं करेंगे। जिस दिन मजबूत मन और हौसले के साथ उसे पूरा करने की ठान लोगे तो मंजिल जरूर मिलेगी।