सुहागरात से पहले कमरे में गया दूल्हा और कर दिया कांड, दुल्हन हुई बेहोश, मंजर देख सिहर उठा पूरा परिवार

उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची।
 
सुहागरात से पहले कमरे में गया दूल्हा और कर दिया कांड, दुल्हन हुई बेहोश, मंजर देख सिहर उठा पूरा परिवार
WhatsApp Group Join Now

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। ससुराल वालों ने नई दुल्हन का धूमधाम से स्वागत किया। दुल्हन की खुशी का ठिकाना न था। अपनी इस जिंदगी की इस नई शुरूआत को लेकर काफी खुश थी। मगर ये खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पायी। अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख दुल्हन बेहोश हो गयी और पूरे घर में चीख पुकार मच गयी।   

मामला यूपी के इटावा का है। 3 जुलाई की दोपहर 2 बजे दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा करवाकर अपने घर ले आया। दुल्हन का खूब स्वागत-सत्कार किया गया। पूरा परिवार खुश था। शाम को दूल्हे के घर पर पार्टी भी रखी गई। कई महमान पार्टी में पहुंचे। नए जोड़े ने भी इस पल को खूब इंजाय किया। पार्टी खत्म होते ही सारें महमान चले गए। वहीं परिवार के सारें लोग भी अपने- अपने कमरे में सोने चले गए। 

दूल्हन भी अपने कमरे में दूल्हे का इंतजार कर रही थी। तभी  सुहागरात से पहले दूल्हा अचानक दूसरे मंजिल पर बने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं लौटा तो दुल्हने ने परिजनों को बताया। सभी कमरे की तरफ गए। लेकिन अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। 

कमरे में दूल्हे का शव फांसी की फंदे से लटका हुआ था। ये मंजर देख दुल्हन बेहोश हो गयी। परिजनों ने दूल्हे को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। मगर यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं शादी के बाद और सुहागरात से ठीक पहले ही दूल्हे की आत्महत्या के इस मामले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।