आज भी मिस्ट्री बनी हुई है इन बॉलीवुड एक्टर्स की मौत, कोई नहीं जान सका आखिर क्या था सच

 
आज भी मिस्ट्री बनी हुई है इन बॉलीवुड एक्टर्स की मौत, कोई नहीं जान सका आखिर क्या था सच
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड में देश के कई कोनों से आए लोगों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और नाम कमाया है। हालांकि इस चकाचौंध से परे बॉलीवुड का एक ऐसा हिस्सा भी है जिसे ज्यादातर लोग देखकर भी अनदेखा कर देते है। जी हां, ये सब है कि बॉलीवुड में लाइट्स कैमरा एक्शन के साथ घना अंधेरा भी मिलता है। इस अंधेरे में कई बड़ी एक्ट्रेस कुछ ऐसी खोई के कभी लौट ना सकीं। सीधे तौर पर कहें तो कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी रहस्यमयी मौत हो चुकी हैं। जिसमें ऐसी-ऐसी एक्ट्रेस के नाम शामिल जो कभी बॉलीवुड़ दीवा हुआ करती थी। चलिए आज हम उन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस क बारे में बात करेंगे जिनकी रहस्यमयी मौत हो चुकी है-

आज भी मिस्ट्री बनी हुई है इन बॉलीवुड एक्टर्स की मौत, कोई नहीं जान सका आखिर क्या था सच

जिया खान- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द से जिया खान ने अपने करियर की शुरुआत की थी। जिया खान अमेरिकन ब्रिटिश नागरिक थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन के बाद आमिर खान की फिल्म गरजी में भी अहम किरदार निभाया था। फिर कुछ समय बाद मालूम पड़ा कि जिया खान की मौत हो गई। एक्ट्रेस की मौत के बाद कई बॉलीवुड सितारों और जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर खूब सवाल उठे। ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को जिया की मौत का कारण बताया गया। सूरज पंचोली मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली का बेटा है। बावजुद इसके किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और जिया के मौत का सच उनके साथ ही दफन हो गया।

आज भी मिस्ट्री बनी हुई है इन बॉलीवुड एक्टर्स की मौत, कोई नहीं जान सका आखिर क्या था सच

दिव्या भारती- दिव्या भारती की खूबसूरती के चर्चे पूरे बॉलीवुड में थे। दिव्या भारती ने अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से खूब नाम कमाया। दिव्या ने बेहद कम उम्र में ही लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बना ली थी। लेकिन अचानक दिव्या की मौत से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। सब शकते में आ गए थे। साल 1993 में दिव्या की आत्महत्या की खबर जब सबके सामने आई तो कोई यकीन नहीं कर पा रहा था। जिसके बाद ना जानें कितनों पर शक और सवाल खड़े हुए लेकिन 30 सालों के बाद भी आजतक कोई नहीं जान पाया कि दिव्या ने आत्महत्या की थी भी या नहीं।

आज भी मिस्ट्री बनी हुई है इन बॉलीवुड एक्टर्स की मौत, कोई नहीं जान सका आखिर क्या था सच

परवीन बॉबी- महेश भट्ट तो शादीशुदा होने के बाद भी परवीन बॉबी की खूबसूरती पर मर मिटे थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। परवीन बॉबी के बारें में तो यहीं कहा जाता है कि उनको कोई मानसिक बीमारी थी। हालांकि किसी को भी यह नहीं पता कि उनकी मौत कैसे हुई। बता दें, कि साल 2005 में परवीन बॉबी की मौत हो गई थी। लेकिन आजतक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आ पाया।

आज भी मिस्ट्री बनी हुई है इन बॉलीवुड एक्टर्स की मौत, कोई नहीं जान सका आखिर क्या था सच

प्रिया राजवंश- प्रिया राजवंश ने बॉलीवुड में कम फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्होंने बड़े स्टार्स के साथ शुरूआत की थी। साथ ही उनकी फिल्में बड़ी भी रही थी। प्रिया राजवंश का नाम फिल्ममेकर चेतन आनंद के साथ जोड़ा गया था। उन्होंने 1985 में हाथों में लकीरें और हीर रांझा जैसी बड़ी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की थी। उसके बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के कारणों का आज तक किसी को कुछ नहीं पता है। उनकी मौत के राज से आजतक पर्दा नहीं उठ पाया है।

आज भी मिस्ट्री बनी हुई है इन बॉलीवुड एक्टर्स की मौत, कोई नहीं जान सका आखिर क्या था सच

मीना कुमारी- मीना कुमारी फिल्मों में ट्रेजडी क्वीन के नाम से पॉपूलर थी। वैसे उनकी तो निजी जिंदगी भी कुछ ऐसी ही थी। उन्होंने करीब 90 फिल्मों में काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट थी। बताया जाता है कि मीना कुमारी को शराब की लत लग गई थी। उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी कई दिक्कतें थी। खबरों की मानें तो मौत से पहले उन्होंने फिल्म पाकीजा में काम किया था। पाकीजा की रिलीज के पहले से ही वह बीमार हो चुकी थी। मीना कुमारी की मौत साल 1972 में 31 मार्च को हुई थी। आज भी लोगों क लिए उनकी मौत के कारण रहस्य ही है।

आज भी मिस्ट्री बनी हुई है इन बॉलीवुड एक्टर्स की मौत, कोई नहीं जान सका आखिर क्या था सच