दुल्हन ने कार में बैठकर दुल्हे की कर दी पिटाई, लोग बोले- ऐसे दिन तो दुश्मन की जिंदगी में भी ना आएं, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदाई के बाद कार में बैठी दुल्हन दूल्हे को पीटती नजर आ रही है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
Dulhan Ne Kar Di Dulhe Ki Pitai: सोशल मीडिया में डांस, कॉमेडी और शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है।
इस समय में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो दूल्हा और दुल्हन (Dulha Dulhan Ka Video) से जुड़ा है जिसमें ऐसा कुछ नजर आता है देखकर हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।
वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो विवाह के बाद का मालूम होता है, जिसमें शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ससुराल जाने के लिए कार में बैठी है। दूल्हा भी उसके बराबर में बैठा है।
शुरुआत में दूल्हा और दुल्हन का ये वीडियो देखकर सबकुछ सामान्य सा नजर आता है, मगर चंद लम्हे बाद ऐसा कुछ हुआ कि दुल्हन को गुस्सा आ गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कार में बैठे हैं और दुल्हन पति को गुस्से भरी निगाह से देख रही है। देखते ही देखते वो दूल्हे पर हमलावर हो गई और मुंह पकड़कर बुरी तरह मरोड़ दिया। बात इतने में ही खत्म नहीं हुई, इसके बाद उसने दूल्हे का सिर पकड़कर कई बार पीछे की तरफ पटक दिया और थप्पड़ भी रसीद कर दिए।
देखिये वायरल वीडियो