बारात निकलने से पहले देवर के ससुराल पहुंची भाभी, दुल्हन के सामने ही खोल दिया दूल्हे का ऐसा राज
शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। लेकिन यूपी महाराजगंज में एक दुल्हन के ये अरमान पलभर में चूर- चूर हो गए। बारात आने से पहले उसे दूल्हे का ऐसा राज पता चला, जिसे सुनकर उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होनें बारात लाने से ही इन्कार कर दिया।
पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंची भाभी
जानकारी के अनुसार ये मामला यूपी के महाराजगंज का है। यहां देवर की शादी से पहले उसकी भाभी पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई और जमकर बवाल काटा। दूल्हे की भाभी ने दुल्हन से साफ कह दिया कि वह मेरा है, मैं उसे किसी और का नहीं होने दूंगी। महिला की ये बाते सुनकर हर कोई हैरान हो गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया।
भाभी से थे देवर के अवैध संबंध
दरअसल महाराजगंज के नौतनवा इलाके की रहने वाली युवती की शादी गोरखपुर के शाहपुर के रहने वाले युवक से तय हुई थी। लेकिन शादी के दिन बारात से पहले दूल्हे की भाभी वहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि युवक के अपनी ही विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध बन गए थे। दोनों घर पर पति- पत्नी की तरह रहते थे। लेकिन तभी परिजनों ने दूल्हे की शादी तय कर दी। इस बात से उसकी भाभी बौखला गई। भाभी नहीं चाहती थी कि देवर की शादी किसी और से हो।
भाभी बोली- पति की मौत के बाद देवर से हुई शादी
देवर ने उसे समझाने का भी प्रयास किया। मगर उसने किसी की नहीं सुनी। ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। जैसे- तैसे शादी का दिन करीब आ गया। लेकिन भाभी अभी भी अपनी जिद पर अड़ी थी। जब उसे कुछ नहीं सुझा तो वह पुलिस थाने पहुंच गई। यहां उसने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसके देवर से उसकी शादी हो चुकी है। शादी के बाद दहेज उत्पीड़न का केस भी चल रहा है। शाहपुर थाने में केस दर्ज है। लेकिन अब उसका देवर दूसरी शादी कर रहा है।
दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इन्कार
महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस महिला के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई। यहां भाभी ने कहा कि वह (देवर) मेरा है, किसी और का नहीं होने दूंगी। दूल्हे की असलियत जानने के बाद दुल्हन पक्ष ने भी शादी से साफ इन्कार कर लिया। उन्होनें दूल्हे को फोन कर बारात लाने से मना कर दिया। कई घंटे तक चले इस ड्रामें को फिर पुलिस ने शांत किया। ये घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है।