Short Height Girl: लड़कों को क्यों पसंद आती है छोटी हाइट वाली लड़कियां? जानें वजह

 
लड़कों को क्यों पसंद आती है छोटी हाइट वाली लड़कियां?
WhatsApp Group Join Now

अक्सर देखा गया है कि लड़कों को छोटे कद की लड़कियां पसंद आती है। लेकिन आप जानते हैं कि छोटे कद वाली की लड़कियों की तरफ पुरुषों के आकर्षित होने की वजह क्या है। हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है कि लड़कों को छोटी हाइट की लड़कियां अट्रैक्टिव लगती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

क्‍या कहती हैं स्‍टडीज
कई शोध और स्टडीज में पाया गया है कि पुरुषों को ऐसी महिलाओं में आकर्षण महसूस होता है जो शारीरिक रूप से उनकी अपेक्षाओं से मेल खताी है।

हालांकि यह आकर्षण कल्चर, पर्सनल वजहें और समाज में प्रचलित विचारों के आधार पर बदल सकता है। ऐसा माना गया है कि छोटे हाइट की महिलाओं से ज्यादा भावनात्मक रुप से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। 
 

पुरुष अपने से छोटे कद की मह‍िलाओं से ज्‍यादा भावनात्‍मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं.
1. कई शोध में पाया गया है कि पुरुर्षों को सामान्यत उन महिलाओं के प्रति आकर्षण होता है जिनका कद उनकी हाइट से कम होती है। यह जैविक रूप से एक प्राकृतिक पैटर्न हो सकता है

 जो पुरुषों के लिए महिलाओं को एक प्रकार से  “सहायक” और “संरक्षक” के रूप में प्रस्तुत करता है. इससे यह भावना पैदा होती है कि छोटे कद वाली महिलाएं अधिक आकर्षक और कोमल दिखती हैं।

2. इतिहास और समाज में आमतौर पर महिलाओं  के मुकाबले मर्दों को शारीरिक रूप से मजबूत माना गया है। वहीं महिलाओं को पारंपरिक रूप से ज्यादा कोमल और ममतामयी छवि के रूप में देखी जाती है। इसलिए पुरुषों का छोटी हाइट वाली महिलाओं के  प्रति आकर्षण कुछ हद तक सामाजिक निर्माण हो सकता है।
 

3. छोटे कद की लड़कियां लड़के के सीने तक आती है। ऐसे में पार्टनर को गले लगाते हुए उन्हें आराम महसूस होता है। कुछ पुरुषों को छोटे कद वाली लड़कियों के साथ एक सुरक्षा और देखभाल की भावना होती है। क्योंकि छोटी हाइट को ज्यादा नाजुक और प्यारी के रूप में देखा जा सकता है।  
 
4. संबंधों में संतुलन: जब एक पुरुष और महिला का शारीरिक अंतर होता है तो यह संबंधों में एक तरह का संतुलन और पारंपरिक भूमिका की भावना पैदा करता है।


5. छोटी हाइट वाली महिलाएं  अपनी नाजुकता और आकर्षक शरीर के लिए भी पहचानी जाती है। इससे पुरुषों का ध्यान आकर्षित होता है। इसके अलावा, छोटे कद वाली महिलाओं का शरीर आमतौर पर और भी हद तक फॉर्म-फिट (सुस्पष्ट) होता है, जो कुछ पुरुषों को शारीरिक रूप  आकर्षित लगता है।