शोएब मलिक नहीं करते पत्नी सानिया की कद्र, टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, देखें

 
शोएब मलिक नहीं करते पत्नी सानिया की कद्र, टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, देखें
WhatsApp Group Join Now

शोएब मलिक और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया में हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। फैंस भी दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते है। दोनों के बीच अक्सर काफी ज्यादा प्यार देखने को मिलता है। अब हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में सानिया शोएब की बल्लेबाजी के समय चियर करती हुई भी नजर आई थी।

वह लगभग हर मैच में पति शोएब को चीयर करने पहुँचती है। हालांकि, अब सानिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शोएब की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि उन्हें अपनी पत्नी की कद्र नहीं है। सानिया सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज के लिए हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक रील शेयर किया। इसमें वह एक फिल्मी डायलॉग पर एक्टिंग करती हुई दिख रही हैं।

दरउसल ये एक रील वीडियो है, जिसे सानिया ने सोशल मिडिया पर शेयर किया है। जिसमें डायलॉग है कि, ‘बेटा उन लोगों से दूर रहा करो जिसको तुम्हारी कदर ना हो। इसके बाद लड़की आवाज में इसका जवाब आता है कि, उनके घर में रहती हूं। टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा इस पर शोएब मलिक की तरफ इशारा करती हैं’।

वीडियो में शोएब पीछे बेड पर लेटे हुए दिखाई देते हैं। सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम रील वीडियो बना रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने खुद को घर की मुर्गी कहा है।

सानिया के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इसे दो लाख से ऊपर लाइक मिल चुके हैं। सानिया के इस वीडियो पर क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीथला और मशहूर फिल्म डायरेक्टर और निर्देशक फराह खान ने भी कमेंट किया है। फराह ने लिखा- गजब की अभिनेत्री। वहीं, कई लोगों ने सानिया के एक्टिंग की तारीफ की है।