नए साल पर केंद्र सरकार कर्मचारियों को देने जा रही है यह बड़ी सौगात, इतना मिलेगा फायदा

 
नए साल पर केंद्र सरकार कर्मचारियों को देने जा रही है यह बड़ी सौगात, इतना मिलेगा फायदा
WhatsApp Group Join Now

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते की बकाया राशि जारी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो लगभग हर कर्मचारी के खाते में 2 लाख रुपए आएंगे।

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही केंद्र सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार नए साल के मौके पर लगभग 31 लाख कर्मचारियों को डीए की बकाया राशि जारी कर सकती है।

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बीते साल डीए की बकाया किस्तें जारी की गई हैं। लेकिन अभी तक इन किस्तों की राशि कर्मचारियों के खाते में जारी नहीं की गई है।

आपको बता दें कि साल 2019 में देश में केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 31.43 लाख थी। कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली महंगाई भत्ते की किस्तों पर रोक लगा दी गई थी।

बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्थितियां सामान्य होने के बाद इन्हें बहाल करने का फैसला लिया था। इस लिहाज से बीते डेढ़ साल से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की बकाया राशि नहीं जारी की गई है।

जल्द ही यह बकाया राशि कर्मचारियों के खाते में जारी की जा सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए और डीआर को लेकर जल्द ही सेंट्रल कैबिनेट एक बैठक कर सकती है। कैबिनेट की बैठक में डीए और डीआर में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

इसके अलावा सरकार कर्मचारियों को मिलने वाली कंपनशेसन राशि को भी बढ़ाया जा सकता है। देश में केंद्रीय पेंशनभोगियों को भी डीए और डीआर के लिए भी बकाया राशि जल्द ही जारी की जा सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए हर साल 2 बार बढ़ोतरी की जाती है।