Mughal Harem History: मुगल हरम की इस जगह में जाने से खौफ खाती थी महिलाएं, अंधेरे में होता था ये काम

मुगल हरम की इस जगह में जाने से खौफ खाती थी महिलाएं, अंधेरे में होता था ये काम 
 
 Mughal Harem History: मुगल हरम की इस जगह में जाने से खौफ खाती थी महिलाएं, अंधेरे में होता था ये काम 
WhatsApp Group Join Now
Mughal Harem History: मुगलों ने भारत में कई सालों तक राज किया। पुराने इतिहासकारों ने अपनी किताबों में मुगलों के शानों- शौकत और उनके ऐशो आराम की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले है। 

मुगल अपने ऐशो- आराम के लिए जाने जाते थे। खाली समय में वह मनोरंजन के लिए हरम में जाया करते थे। मुगल हरम वो जगह थी, जहां मुगल बादशाहों की रानियां और दासियां रहती थी। वह उनके साथ अय्याशी करते थे। 

इतिहासकारों के मुताबिक मुगल हरम की शुरूआत बाबर के शासन के दौरान हुई थी। उस समय इसे केवल मुगलों के मनोरंजन करने के लिए बनाया गया था। लेकिन फिर मुगल बादशाह सिर्फ ऐशों आराम की जिंदगी गुजारने लगे। लेकिन आपको जानके हैरानी होगी कि मुगल महल का एक ऐसा हिस्सा भी था, जहां जाने से रानियां और दासियां कतराती थी। 

मुगल महल की खौफनाक जगह 

बताया जाता है कि मुगल महल का ये हिस्सा पीछे की तरफ था। इतिहासकारों के अनुसार इस जगह में अंधेरे कमरे हुआ करते थे। जहां उन महिलाओं को रखा जाता था जो बादशाह को पसंद होती थी। अगर कोई महिला हरम में बीमार हो जाती तो उसे भी इन कमरों में भेज दिया जाता था। अगर किसी को फांसी की सजा होती थी तो उसे यहीं इस जगह पर दफन किया जाता था।