प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी 3 बच्चों की मां, पति ने रंगेहाथों पकड़ा तो कर दिया...
बिहार के सहरसा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 बच्चों की एक मां को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करवा दी। उसका प्रेमी भी दो बच्चों का पिता है। यह मामला उस समय चर्चा में आ गया जब पति ने ही अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर भारी हंगामा हो गया। पति ने ग्रामीणों को बुलाकर अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी, फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित पतिन ने रहुआ तुलसियाही गांव में 12 साल पहले एक लड़की से लव मैरिज की थी। उनके 3 ब्चचे भी है। परिजनोंके अनुसार महिला कां गांव के ही एक पूर्व वार्ड सदस्य के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार देर रात पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक संग रंगेहाथों पकड़ लिया। फिर दोनों की घर के दरवाजे पर ही शादी करवा दी गई।
बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि जिनकी शादी हुई वे दोनों बालिग हैं। दोनों ने अपनी इच्छा के अनुसार शादी की है। महिला के पति द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।