Love Marriage: लव मैरिज के 20 दिन बाद प्रेगनेंट दुल्हन को छोड़कर दूल्हा फरार, अलमारी खोली तो खुल गया राज

मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनने के बाद आप भी दंग रह जाएगा। यहां एक लड़की ने लव मैरिज की। 
 
लव मैरिज के 20 दिन बाद प्रेगनेंट दुल्हन को छोड़कर दूल्हा फरार, अलमारी खोली तो खुल गया राज  
WhatsApp Group Join Now

Love Marriage: मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनने के बाद आप भी दंग रह जाएगा। यहां एक लड़की ने लव मैरिज की। शादी के 20 दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन फिर अचानक उसका दूल्हा गायब हो गया। युवती ने अपने पति को कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। 

इसके बाद उसने अलमारी खोलकर देखी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी खोलते ही दूल्हे का राज खुल गया। जिसके बाद युवती थाने पहुंच गई। थाने में युवती ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ शिकायत दी और उनपर कार्रवाई की मांग की है। ये मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। यहां लव मैरिज के 20 दिन बाद पत्नी जानवी गुप्ता को छोड़कर पति आदित्य राज फरार हो गया। पत्नी ने उसकी कई जगहों पर तलाश की, लेकिन पति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 

 पीड़िता का कहना है कि जब उसका पति नहीं मिला तो वह हार-थककर कमरे के अंदर गई और अलमारी की जांच की। अलमारी को देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि अलमारी में शादी का सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज नहीं थे। तब उसे समझ में आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि दो साल पहले युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। 


बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। वे एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने लगे। मोबाइल पर एक-दूसरे से बात करने लगे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदली। जैसे-जैसे उनका प्यार बढ़ता गया, वे एक-दूसरे से छिपकर मिलने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं कई बार कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। नतीजतन, वह गर्भवती हो गई। 

इसके बाद उसने उस पर शादी का दबाव बनाया। प्रेमी ने शहर के रानी सती मंदिर में उससे शादी की और 5 मार्च को उसने मुजफ्फरपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। शादी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद युवती ने प्रेमी को उसे घर ले जाने को कहा। 30 अप्रैल को वह अपने घर ले आया। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही सास और ननद ने उसके साथ गाली-गलौज की। गले से मंगलसूत्र, गहने और अन्य सामान छीन लिया। फिर शादी के 20 दिन बाद दूल्हा ही फरा हो गया। फिलहाल महिला थाने की पुलिस ने  पीड़िता के आवेदन पर मामले की जांच शुरू कर दी है।