हरियाणा के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्यार, महाराष्ट्र के पुणे में हुआ तकरार, बिहार के सीतामढ़ी में इनकार

हरियाणा में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। हरियाणा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया।

 
ss
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। हरियाणा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया। कालेज कैंपस से ही दोनों महाराष्ट्र के पुणे गए, जहां लड़की का शोषण हुआ और दोनों में तकरार हो गया। जब मामला परिजनों तक पहुंचा तो इस प्यार का खुमार बिहार के सीतामढ़ी में पहुंचकर इनकार में बदल गया। 

यह प्रेम कहानी इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही थी। वहीं से 30 दिसंबर को दोनों पुणे गए। तब से 3 फरवरी तक युवक ने युवती को शादी के झांसे में रखकर यौन शोषण किया। फिर शादी के नाम पर दहेज के लिए कथित तौर पर 4.35 लाख रुपये मंगा लिए।

 फिर टालता-टालता होली मनाने सीतामढ़ी पहुंचा और घर पहुंचकर ऐसा शेर बना कि शादी से मुकर गया। अब युवती के परिजनों ने पूरे मामले में पुलिस की मदद के लिए आवेदन दिया है। 

सीतामढ़ी के परिहार ओपी अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी की प्रक्रिया होने के बाद बाकी जांच की जाएगी, फिलहाल यह प्यार के नाम पर धोखे की कहानी लग रही है। सीतामढ़ी निवासी एक युवक ने एक लड़की से पहले प्यार का नाटक किया और फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। 

लड़की के परिजनों से शादी की बात कहकर लाखों रुपये भी मंगाए। रुपये लेने के बाद वह होली में घर आ गया और जब लड़की ने शादी का दबाव डाला तो इनकार कर दिया। पीड़िता ने अपने परिजनो के साथ जिले के परिहार थाने में इसकी शिकायत की है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया की हरियाणा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दोनो एक साथ पढ़ाई करते थे। यहीं एक-दूसरे के संपर्क में आए। दोनों इतने करीब आ गए कि 30 दिसंबर 2022 को पुणे चले गए। यहां लड़के ने असली चेहरा दिखाया। शादी का झांसा देकर 3 फरवरी 2023 तक साथ रखा और इस दौरान यौन शौषण करता रहा। जब लड़की ने कहा कि शादी करो तो उसने लड़की के परिजनों से 4 लाख 35 हजार रुपये भी मंगवा लिए। इसके बाद कॉलेज की परीक्षा देने के लिए हरियाणा आया। 

होली का बहाना बनाकर वह अपने घर सीतामढ़ी के परिहार चला आया और कहा कि होली के बाद वह शादी करेगा। घर आने के बाद जब लड़का शादी से मुकरा तो युवती ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।