Love Affairs: 7 साल पहले लापता हुई पत्नी, वापस लौटी तो बन चुकी थी अपने ही पति की मां, बाप की गोद में बच्चा देख उड़े होश

7 साल पहले लापता हुई पत्नी, वापस लौटी तो बन चुकी थी अपने ही पति की मां, बाप की गोद में बच्चा देख उड़े होश 
 
 Love Affairs: 7 साल पहले लापता हुई पत्नी, वापस लौटी तो बन चुकी थी अपने ही पति की मां, बाप की गोद में बच्चा देख उड़े होश 
WhatsApp Group Join Now
Love Affairs:  उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक शादीशुदा महिला शादी के एक साल बाद अचानक लापता हो गयी। उसी दिन घर से उसका ससुर भी गायब हो गया। 

पति अपनी पत्नी और पिता के यू अचानक गायब होने पर परेशान हो गया और उनकी तलाश शुरू कर दी। मगर उनका कहीं कुछ पता नहीं लगा। समय बीतता गया और एक दिन पति कुछ ऐसा पता लगा जिसे सुनकर उसके पैरों तलें जमीन खिसक गयी। 


मामला बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र का है। यहां एक युवक की शादी साल 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। लेकिन शादी के अगले साल ही पत्नी और उसके पिता लापता हो गये। वह उन्हें ढूढता रहा, मगर कहीं कुछ पता नहीं लगा। 

वह इस बात से अंजान था कि उसकी पत्नी और पिता ने उसे धोखा दिया है। 7 साल बाद उसे पता लगा कि उसकी पत्नी और उसका पिता एक साथ है  और दोनों चंदौसी में रह रहे है। पिता और उसकी पत्नी ने शादी भी कर ली और उनका एक बेटा भी है। वह थाने पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवक की पत्नी और उसके पिता को पकड़ लिया। लेकिन उन्होनें जो खुलासा किया उसे सुन युवक के होश उड़ गए। पत्नी ने बताया कि वह उस दिन अपने ससुर के साथ ही भागी थी। पत्नी ने कहां कि शादी के समय उसका पति नाबालिग था। इसलिए वह इस शादी को नहीं मानती थी। 

साथ ही पति पढ़ना लिखना भी नहीं जानता था, न हीं कुछ कमाता था। ऐसे में उसने अपने ससुर के साथ अपनी जिंदगी बिताने का फैसला किया। वह शादी के एक साल बाद ही अपने ससुर के साथ फरार हो गयी थी। जिसके बाद उन्होनें कोर्ट मैरिज की और अब उन्हें दो साल का बेटा भी है। महिला ने पुलिस को अपनी शादी के सारें दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। फिलहाल ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।