Love Affairs :Love Affairs : शादीशुदा महिला को चढ़ा ऐसा प्यार का बुखार! पति को छोड़ कैदी से करने जा रही शादी

प्यार किसे और कहां हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है और इस पर किसी जोर नहीं चलता।
 
Love Affairs : शादीशुदा महिला को चढ़ा ऐसा प्यार का बुखार! पति को छोड़ कैदी से करने जा रही शादी 
WhatsApp Group Join Now

Love Affairs : प्यार किसे और कहां हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है और इस पर किसी जोर नहीं चलता। एक ऐसा ही मामला कैलिफोर्निया से सामने आ रहा है। जिससे जानकर आप हैरान रह जायेंगे। जी हां क्योंकि यहां शादीशुदा महिला को एक जेल में बंद कैदी से प्रेम हो गया। 

वह बताया जा रहा हैं कि वह अब शादी भी रचाने जा रहे हैं। महिला की पहचान एक टीचर और एक मां के रूप में होती है। लेकिन अब उसकी एक और पहचान हो गई है वो है कैदी की प्रेमिका। 

जेल में बंद कैदी के लिए महिला ने अपने 10 साल पुराना रिश्ता भी खत्म कर दिया है। बता दें यह कहानी अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के रहने वाली ब्रिटिनी समर्स की है। 

ब्रिटिनी समर्स पेशे से टीचर हैं। वो बताती हैं कि कुछ वक्त पहले उनके 10 साल के रिश्ते का अंत हुआ। वो अपने पति से तलाक ली। इसके बाद वो टाइम पास के लिए जेल पेन पाल ऐप में अकाउंट बनाई। इस ऐप पर उकी मुलाकात 35 साल के  माइकल जेमिसन से हुई। 

जो गंभीर हमले के मामले में जेल में सजा काट रहा था। ब्रिटिनी समर्स ने आगे बताया कि तलाक के बाद अपना और अपने बेटे के वजन से परेशान थी। माइकल काफी फिट था। मुझे पता है कि यह वास्तव में अजीब लगेगा, लेकिन मुझे उसे देखकर ऐसा लगा कि मैं उसके प्रति आकर्षित हो गई हूं। 

इसके बाद दोनों के बीच चैट होने लगी। जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया। माइक ब्रिटिनी से एक हजार किलोमीटर दूर डर्फी राज्य कारागार में बंद है। एक बच्चे की मां ने बताया कि वो गंभीर हमले में मदद करने और उकसाने में दोषी पाया गया था। 

वो 15 साल की सजा काट रहा है। 14 साल गुजर चुके हैं। ब्रिटिनी आगे बताती हैं कि उनका रिश्ता अन्य रिश्तों से अलग नहीं हैं। 

हम जीवन में समान चीजें चाहते हैं। लेकिन हम में से किसी का भी जीवन स्थिर नहीं हैं। लेकिन हम एक दूसरे के साथ ऐसा चाहते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है। 

उसने मेरे पांच साल के बच्चे को भी स्वीकार कर लिया है। मेरा बेटा भी माइकल से खुश है। इसके साथ वो बताती हैं कि माइकल का 14 साल का बच्चा है। जिससे मैं भविष्य में मिलूंगी।

वो बताती हैं कि मई 2022 से उनकी पैरोल की सुनवाई हो रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो जेल से छुट जाएंगे और हम एक साथ अपना जीवन शुरू कर सकते हैं।

 ब्रिटिनी आगे कहती हैं कि मैं अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित नहीं हूं। पता है कि वो मुझे और मेरे बच्चे को चोट नहीं पहुंचाएगा। उसपर मुझे पूरा भरोसा है।हम दस महीने से साथ हैं और हम दिन में चार घंटे फोन पर बात करते हैं, मुझे क्रिसमस पर भी उनसे मिलने का मौका मिलेगा।