Bhojpuri Song: बैंगन बेचते नजर आए खेसारी लाल, प्रीति राज संग लगाया रोमांस का तड़का

 
Bhojpuri Song: बैंगन बेचते नजर आए खेसारी लाल, प्रीति राज संग लगाया रोमांस का तड़का
WhatsApp Group Join Now

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। भोजपुरी स्टार का नया गाना (Khesari Lal Yadav New Song) 'बैंगन लेला'यह सॉन्ग सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही अपना दबदबा दिखाना शुरू कर दिया।

खेसारी लाल के इस सॉन्ग में भोजपुरी स्टार का दिलकश अंदाज नजर आ रहा है। खेसारी लाल यादव इस गाने में किसी हैंडसम हंक से कम नहीं लग रहे तो वहीं प्रीति अपनी बलखाती अदाओं का जादू दिखाती नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव इस गाने में बैंगन बेचने वाले बने हुए हैं। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

सिर पर गमछा बांधे हुए गली गली खेसारी लाल यादव बैंगन बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ सुरों का जादू चलाया है। इस गाने को म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है तो वहीं इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं।