क्या प्रियंका निक जोनस को तलाक देने वाली हैं ? सामने आई ये बड़ी खबर

 
क्या प्रियंका निक जोनस को तलाक देने वाली हैं ? सामने आई ये बड़ी खबर
WhatsApp Group Join Now

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इन दिनों मीडया में खूब छाए हुए हैं। वजह ही कुछ ऐसी है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडियो पर चर्चाएं तेज हो रही हैं कि, प्रियंका और निक का तलाक होने वाला है। ये खबर चर्चा का विषय उस समय बनी जब प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से नाम के पीछे से जोनस हटा दिया। दरअसल शादी के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने अपने नाम में जोनस जोड़कर प्रियंका चोपड़ा जोनस लिख लिया था, जिसे अब एक्ट्रेस ने हटा दिया है।

क्या प्रियंका निक जोनस को तलाक देने वाली हैं ? सामने आई ये बड़ी खबर

प्रियंका की मां ने तलाक की खबरों को बताया अफवाह

तो वहीं अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने तलाक पर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीडिया से बाचतचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, ये सब फालतू की बात है, अफवाह न फैलाएं।" एक्ट्रेस की मां की ओर से दिए गए बयान से ये बात तो साफ हो गई है कि दोनों तलाक नहीं लेने वाले हैं। इससे पहले खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल राशिद खान ने भी इस जोड़ी के अलग होनें की बात की थी। लेकिन प्रियंका का मां ने इन सब खबरों को अफवाह बताते हुए लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं।