Insta Influencer MMS Viral: कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद एक और इंस्टा इंफ्लुएंसर का MMS लीक, पंजाब की युवती बोलीं- मैंने ही बनवाया था ये वीडियो
इन दिनों एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपने एमएमएस लीक (MMS Leak) होने को लेकर चर्चा में है। युवती पंजाब के जालंधर की बताई जा रही है। खबरों की मानें, तो युवती ने इस बात को कबूल कर लिया है, कि यह वीडियो उसका ही है और उसी ने ही लड़के को वीडियो बनाने की परमिशन दी थी।
दरअसल, इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर है। वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए इस बात को एक्सेप्ट कर लिया है कि वीडियो में दिख रही लड़की वो ही है।
लड़के ने उसका भरोसा तोड़ा है। हालांकि, युवती ने ये भी स्पष्ट किया कि उसने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब नहीं किया है। बल्कि, इस वीडियो को धोखे से लीक किया गया है।
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने इंस्टा पर शेयर की पोस्ट
यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ। युवती ने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा वह यह नहीं सोच रही हैं कि इस घटना के बाद उसके घर वालों पर क्या बीत रही होगी। मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैंने एक ऐसे इंसान पर भरोसा किया जो उसके लायक नहीं था।
इस वीडियो को उसने ही रिकॉर्ड किया और मैंने खुद वीडियो रिकॉर्ड करने की परमिशन भी दी थी। लेकिन, उसने इसे वायरल कर दिया। उसने मेरे साथ धोखा किया है।
कुल्हड़ कपल का भी वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि इससे पहले कुल्हड़ पिज्जा कपल के कई वीडियो वायरल हुए थे। हालांकि, कुल्हड पिज्जा कपल ने पहले उन वीडियो को फेक बताया था। जब उनका दूसरा वीडियो वायरल हुआ तो कपल ने इस बात को माना था कि ये वीडियो उन्होंने ही बनाया था।
कपल ने अपने किसी पूर्व कर्मचारी पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। यह मामला पंजाब में काफी चर्चा में रहा है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में कपल के पूर्व कर्मचारी को भी अरेस्ट किया था।