Indian Cricketers Wives: क्रिकेटर्स की बीवियां जो मेकअप के साथ और बिना भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, फैंस भी करते हैं तारीफ

 
ffh
WhatsApp Group Join Now
इंडियन क्रिकेटर्स अपने गेम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके गेम से लेकर लव-लाइफ तक की जानकारी फैंस के पास होती है। जिस तरह उनका गेम सोशल मीडिया छाया रहता है, ठीक उसी तरह उनकी पत्नियां भी खूबसूरती के लिए चर्चा में छाई रहती हैं। जब भी हम इन

क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) को टीवी पर देखते हैं तो खिलाड़ी के साथ-साथ उनकी पत्नियों की तरफ भी कैमरा घुमाया जाता है। यही वजह कि क्रिकेटर के साथ-साथ उनकी पत्नियां भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
वहीं क्रिकेटर्स की पत्नियों को देखने के बाद आप बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को भूल जाएंगे। उनके चेहरे पर हमेशा नेचुरल ग्लो झलकता है। यही नहीं कई तो बिना मेकअप के ही नजर आती हैं। वहीं ये सेलेब्स नेचुरल ब्यूटी का उदाहरण पेश करते हैं। ऐसे में आज हम कुछ पॉपुलर क्रिकेटर्स की वाइफ के बारे में बात करेंगे, जो रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत हैं।

खास बात है कि ये स्टार पत्नियां बिना मेकअप और मेकअप दोनों में ही बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। मेकअप के बाद उनके लुक्स में खास फर्क देखने को नहीं मिलता। वहीं उनकी सुंदरता को देखने के बाद फैंस भी उनकी तारीफ करने से थकते नहीं हैं। (फोटो साभार: @dhanashree9 & @priyankacraina Instagram)

​रितिका सजदेह

​रितिका सजदेह

क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह हमेशा बिना मेकअप के नजर आती हैं। उनके चेहरे पर हमेशा नेचुरल ग्लो देखने को मिलता है। मां बनने के बाद भी उनके ग्लो में कोई कमी नहीं आई है। यही नहीं इंस्टाग्राम में उनकी तस्वीरों को देखें तो गिनी चुनी तस्वीरों में ही वो मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। उनके इसी नेचुरल ब्यूटी को देख रोहित शर्मा भी फिदा हो गए थे। (फोटो साभार: @ritssajdeh Instagram)

​धनाश्री वर्मा

​धनाश्री वर्मा

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर हैं। अक्सर डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कई स्टार्स के साथ डांस किया है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। 25 वर्षीय धनाश्री बेहद क्यूट हैं। ज्यादातर वो बिना मेकअप के नजर आती हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम की तस्वीरों में उन्हें मेकअप के साथ भी देखा जा सकता है। धनाश्री उन क्रिकेटर्स की वाइफ में से एक हैं, जिनका क्यूट अंदाज फैंस को काफी भाता है। (फोटो साभार: @dhanashree9 Instagram)

​साक्षी धोनी

​साक्षी धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं। साक्षी की खूबसूरती की बात करें तो उनकी नेचुरल ब्यूटी की अक्सर चर्चा की जाती है। वैसे साक्षी की इंस्टाग्राम की तस्वीरों को देखें तो आप भी कहेंगे कि लाइट मेकअप में भी उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है। वहीं स्टार वाइफ ने बिना मेकअप के बहुत कम ही तस्वीरें शेयर की हैं। बिना मेकअप के भी साक्षी धोनी की मासूमियत आपका दिल जीत लेगी। (फोटो साभार: @sakshisingh_r Instagram)

​प्रियंका चौधरी

​प्रियंका चौधरी

प्रियंका चौधरी दमदार बल्लेबाज सुरेश रैना की पत्नी हैं। स्टार वाइफ यूं तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती की बात करें तो चेहरे पर हमेशा रेडिएंट ग्लो देखने को मिलता है। प्रियंका अन्य स्टार वाइफ की तरह अधिक मेकअप के बजाए लाइट मेकअप करती हैं। रियल लाइफ में प्रियंका चौधरी को क्रिकेट में खास रुचि नहीं है, इसलिए उन्हें स्टेडियम में भी कम ही देखा जाता है। हालांकि, उनकी इंस्टाग्राम की तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर उन्हें खूबसूरत बताते रहते हैं। (@priyankacraina Instagram)

​अनुष्का शर्मा

​अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बता दें कि बॉलीवुड में चंद एक्ट्रेसेस हैं, जो बिना मेकअप के ग्लो करती हैं। अनुष्का उन्हीं में से एक हैं। हालांकि, मां बनने के बाद उनकी खूबसूरती और बढ़ गई है। रियल लाइफ में अनुष्का आउटफिट और ओकेजन को ध्यान में रखकर मेकअप करती हैं। (फोटो साभार: @AnushkaSharma1588 Instagram)