Husband Wife Tips: रात को सोते समय स्त्री और पुरुष को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम

रात को सोते समय स्त्री और पुरुष को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम
 
 Husband Wife Tips: रात को सोते समय स्त्री और पुरुष को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम
WhatsApp Group Join Now
 Husband Wife Tips: पति- पत्नी के रिश्ते में जितना प्यार होता है उतना ही एक -दूसरे पर भरोसा भी होता है। हर कोई अपने शादीशुदा लाइफ को खुशहाल बनाना चाहता है। मगर पति पत्नी की कुछ गलतियों की वजह से एक दूसरे में अनबन होने लगती है। 


स्त्री और पुरूष के बीच नोकझोंक होने की वैसे तो कई सारी वजह है, मगर रात को सोते समय पति- पत्नी कुछ गलतियां सबसे ज्यादा करते है। ऐसे में कभी भी रात को सोने से पहले ऐसी बातों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए जिससे उनके बीच में अलगाव पैदा हो। ऐसी बातों पर चर्चा करने से दोनों के बीच में तनाव बढ़ता है और आपसी संबंधों में दरार पैदा होती है। ऐसे में रात को सोते समय आपको ये काम नहीं करने चाहिए-  


1.    लैपटॉप या फोन का इस्तेमाल 


पति और पत्‍नी के संबंधों में दूरिया पैदा करने के लिए सबसे बड़ा जिम्‍मेदार मोबाइल और लैपटॉप माना जाता है। रात को जब आप सोने के लिए पार्टनर के साथ बिस्‍तर पर जाएं तो भूलकर भी वहां मोबाइल या लैपटॉप को साथ में न लेकर जाएं। ऐसा करना आपकी लव लाइफ के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मोबाइल फोन को किसी दूसरे कमरे में रखकर तब अपने कमरे में सोने के लिए जाएं।

2.    खर्च पर चर्चा 

पति और पत्‍नी को रात में सोने से पहले पैसों और खर्च के बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है रात को सोने से पहले पैसों की चर्चा करने से पति और पत्‍नी के संबंध खराब होते हैं। आपस में विवाद और आरोप प्रत्‍यारोप का दौर शुरू होता है कि कौन अधिक खर्च करता है।


3.    परेशानियां बढ़ाने वाली बातें


रात को सोने से पहले पति और पत्‍नी को कभी भी उन मुद्दों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए जिनकी वजह से उनके जीवन में परेशानियां हैं। ऐसा करने से बहस काफी लंबी हो जाती है और पूरी रात बातों में ही निकल जाती है। बेहतर होगा कि रात को सोने से पहले उन सुखद पलों के बारे में सोचें जो आप दोनों ने एक साथ बिताए हैं। ऐसा करने आप लोगों के बीच में प्‍यार बढ़ेगा और आप उस रात को भी हसीन बनाने की कोशिश करेंगे।


Husband Wife Tips, Tips, Realtionshiip tips, chopal tv news, tips, Best Relation tips, Sleeping tips, Love life, Married life tips, chopal tv, चौपाल टीवी, पति- पत्नी, टिप्स, रिलेशन