Home Made Remedies : गलती से भी न धोएं वाशिंग मशीन में ये कपड़ें, वरना हो जाएगा नुक्सान

 
dvv
WhatsApp Group Join Now

Home Made Remedies : अक्सर महिलाएं कपड़ें धोने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करती है,केवल इस लिए की सफाई अच्छी और जल्दी हो जाएगी। लेकिन लोगो को ये नहीं पता होता की हमें कौन से कपड़ें कैसे धोने चाहिए। जिसकी वजह से उनके कपड़ें खराब हो जाते हैं या फिर मशीन खराब हो जाती हैं। आज हम आपको उन कई प्रकार के कपड़ों के बारे में बताते हैं जिनको कभी भी भूल कर भी वाशिंग मशीन में नहीं धोने चाहिए। कपड़ें धोते समय हमेशा सावधानी बरतें। 

ऊन के कपड़े न धोएं 

ऊन के कपड़ों को कभी भी वाशिंग मशीन में साफ नही करना चाहिए। वाशिंग मशीन में साफ करने से ऊन के कपड़े काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऊन के कपड़ो को वाशिंग मशीन में साफ करती हैं तो आपको ऐसा नही करना चाहिए। साथ ही ऊन के कपड़े लूज हो जाते हैं। ऐसे में इसे साफ करने के लिए ड्राई क्लीन या ठंडे पानी से हैंडवॉश करना चाहिए।

सिल्क के कपड़े न धोएं

सिल्क के कपड़े काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप सिल्क के कपड़ो को  वाशिंग मशीन में साफ करने का प्लान बना रही हैं तो आपको अपना प्लान डाॅप कर देना चाहिए। सिल्क के कपड़ों की सफाई हाथ से ही करनी चाहिए। ठंडे पानी में सर्प के साथ ही करनी चाहिए सफाई।

ब्रा को ना धोएं मशीन मे

अगर आप ब्रा को जल्दबाजी में वाशिंग मशीन में साफ करती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार ब्रा के हुक टूट जाते हैं। कई बार ब्रा के हुक मशीन में भी फंस जाते हैं। ऐसे में आपको ब्रा की सफाई वाशिंग मशीन के बदले साथ से ही करना चाहिए।

लेदर के कपड़े न धोएं

लेदर के कपड़ों को आप वाशिंग मशीन में ना धोएं। अगर आप लेदर के कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ करती हैं तो यह काफी जल्दी खराब हो जाएंगे। अगर लेदर कमजोर होगा तो वह खराब भी हो सकता है। बेबी वाइप्स की मदद से ही आपको लेदर की सफाई करना चाहिए। अगर आप ऐसा नही करती हैं तो आपका महंगा लेदर का कपड़ा मिनटों में खराब हो जाएंगा। अगर आप भी वाशिंग मशीन में इन तरीकों के कपड़ों को डालती हैं तो आपको ऐसा नही करना चाहिए। अभी से अपनी इन आदतों को बदल दें वरना आपके महंगे कपड़े भी खराब हो सकते हैं।