Girls Health: लड़कियां शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

लड़का और लड़की के शरीर में बहुत फर्क होता है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का शरीर कमजोर होता है।
 
लड़कियां शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर, वरना बाद में पड़ेगा पछताना
WhatsApp Group Join Now

Girls Health: लड़का और लड़की के शरीर में बहुत फर्क होता है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का शरीर कमजोर होता है। लड़कियों को मंथली पीरियड्स होना, प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई तरह की समस्या होती है। लेकिन इन सबके बीच एक महिला अपनी परेशानी को जितना ज्यादा छुपाती है उतना ही उसके लिए परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में लड़कियों को अपनी परेशानी छिपाने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

वजन में कमी आना
अगर आप कोई डाइटिंग या एक्सरसाइज नही कर रहीं हैं पर फिर भी आपका वजन अतानक से कम होता जा रहा तो इससे लेकिन आप कोई लापरवाही कभी न लें। इसके पीछे का कारण जरूर जाने, क्योंकि ये किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है तो समय रहते अपनी समस्या को जरूर जान लें। ये किसी कैंसर की ओर संकेत भी हो सकता है। 

पीरियड्रस का अनियमित होना
कभी-कभी ऐसा होता है जब एक महिला या लड़की अनियमित पीरियड्रस की वजह से परेशान होती है। जैसे पीरियड्रस के समय पर बहुत ज्यादा फ्लो होना, पीरियड्रस के समय में दर्द से परेशान रहना और बहुत ज्या कमजोरी महसूस करना। अगर आप भी लगातार इन सारी समस्या से गुजर रहीं है तो इसमें देरी नहीम करनी चाहिए। आपको इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि पीरियड्रस का अनियमित होना किसी और समस्या का संकेत हो सकता है जैसे की कोई अंदहोनी परेशानी या आपके खानपान में गड़बड़, तनाव आदि। 

स्तनों यानी ब्रेस्ट में परेशानी होना
ब्रेस्ट एक महिला के शरीर का अहम हिस्सा होता है। जिससे उसके बच्चे की सेहत जुड़ी होती है। अगर किसी भी महिली या लड़की को ब्रेस्ट में कोई अजीब संकेत नजर आए तो बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। महिला की ब्रेस्ट में कोई गांठ या सूजन आना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में जल्द से जल्द टेस्ट करा लेना चाहिए। ऐसे में आपको कुछ लक्षण दिख सकते हैं जैसे कि निप्पल में डिस्चार्ज होना या निप्पल का रंग बदल जाना, ब्रेस्ट के आसपास हमेशा दर्द महसूस होना। 

महिलाओं में हार्मोनल समस्या का होना
एक महिला के शरीर में हार्मोनल समस्या की वजह से कई परिवर्तन आ सकते हैं  और वह बहुत सारी समस्या से खिर सकती है। ऐसे में शरीर में हार्मोनल बदलाव आपके शरीर के कई जरूरी कार्यों को प्रभावित कर देता है। जैसे कि आपका मेटाबॉलिज्म बदल जाना सही समय पर भूख न लगना, भूख में कमी होना, दिल की समस्या होना, नींद न आना, हमेशा तनाव में रहना आदि।  हार्मोनल बदलाव आपकी निजी जिंदगी में तनाव का कारम बन सकता है। इसलिए समय रहते अपनी समस्या हो सही करना ही समझदारी होती है। 


एक महिला की जिंदगी में समय में साथ बहुत बदलाव आते हैं और जिंदगी के हर पड़ाव में कुछ न कुछ अलग देखने को मिलता है। इसलिए एक महिला को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर किसी को कभी अपने शरीर में कुछ अलग संकेत नजर आए तो समय रहते किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।