Girl Kisses Virat Kohli: विराट कोहली को सरेआम इस लड़की ने किया KISS! लोगों ने अनुष्का से पूछा ये क्या हो रहा… आप भी देखें ये वीडियो

 
Girl Kisses Virat Kohli
WhatsApp Group Join Now

Girl Kisses Virat Kohli: भारत समेत दुनिया के हर कोने में आज विराट कोहली के फैंस फैले हुए हैं। खास  तोर पर, युवतियां तो मानो उनके प्यार में दीवानी हैं। विराट जहां भी जाते हैं, फैन्स सेल्फी लेने के लिए उनके पीछे भागने लगते हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे कोहली की एक जबरा फैन उन्हें सरेआम किस करती दिखाई दे रही है। 

वीडियो कर रहा सबको हैरान 

इस लड़की का यह वीडियो सबको हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसको 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि लड़की ने मैडम तुसाद में मौजूद कोहली के स्टैचू को Kiss किया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अनुष्का शर्मा से ही सवाल कर रहे हैं कि ये क्या चल रहा है? 

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहे वीडियो में मौजूद लड़की कोहली की बहुत बड़ी फैन है। वीडियो में दिख रहा मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगा हुआ है। जिसे लड़की किस करती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही लड़की को मोम के पुतले के साथ पोज देते हुए और खुश होते हुए देखा जा सकता है। 

लेकिन सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तो फैन्स तरह-तरह की बातें करने लगे। कोई युवती से नराज़ हो गया तो,  कुछ यूजर्स ने कोहली की पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से ही सवाल करना शुरू कर दिया। आप भी देखिए वीडियो।