पहले शादी और फिर बिदाई के वक्त हुआ तलाक, दुल्हनों के बगैर लौट गए दो सगे भाई, जानिए क्या है मामला

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से बेहद ही चौकानें वाला मामला सामने आया है।
 
पहले शादी और फिर बिदाई के वक्त हुआ तलाक, दुल्हनों के बगैर लौट गए दो सगे भाई, जानिए क्या है मामला 
WhatsApp Group Join Now

Noida News: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से बेहद ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में दो सगे भाई बारात लेकर पहुंचे। निकाह भी हुआ, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उसी समय उनका तलाक हो गया। दोनों भाई अपनी दुल्हनों को लिए बगैर वहां से चले गए। ये मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक नोएडा के कोतवाली जारचा क्षेत्र स्थित एक गांव के व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता गाजियाबाद के एक गांव के दो सगे भाइयों के साथ तय किया था। रविवार को बरात गाजियाबाद से जारचा क्षेत्र के गांव पहुंची। दोनों बहनों के निकाह की सभी रस्में हंसी-खुशी पूरी हो गईं। इसके बाद बारात विदा होने की रस्म के दौरान दुल्हा पक्ष साथियों के साथ सलामी पर पहुंचे। 

आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे ने अपने दोस्तों के सामने दुल्हन पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे लड़की पक्ष भड़क गया। इसके बाद उन्होनें बारातियों को बंधक बनाकर दुल्हनों को भेजने से मना कर दिया।  तुरंत तलाक की रस्म कराई व शादी में दिया गया सारा समान व खर्चे के तीन लाख रुपये वापस लेकर बारात को मुक्त किया। 

सोमवार सुबह बारात वापस लौट गई। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी जारचा सुनील बैसला ने बताया कि गांव में आई बरात में किसी मुद्दे को लेकर लड़की व लड़के पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों ने मामले को सुलझा लिया। लड़का पक्ष बिना दुल्हन लिए वापस लौट गए। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।