Entertainment News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मांगी अंबानी परिवार से माफी, ये बताई जा रही वजह
Entertainment News: रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन के बेटे अनंत अंबानी की हाल ही में 12 जुलाई को शादी हुई है। वह राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। उनकी शादी में दुनिया भर से बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई। यह शादी इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के एक हफ्ते बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने न्यू कपल की फोटो शेयर करते हुए अंबानी परिवार से माफी मांगी है। इसके साथ ही अनंत और राधिका को शादी की बधाई दी है। उनकी यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। उनके फैंस कमेंट नहीं कर पा रहे हैं।
इसलिए मांगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने माफी
बता दें कि अंबानी परिवार अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को शादी में आने के लिए इनवाइट किया था, लेकिन किसी वजह से उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाई। यही वजह है कि उन्होंने अंबानी परिवार से माफी मांगने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अक्षरा सिंह के अलावा अंबानी फैमिली की इस शादी में कई भोजपुरी स्टार्स पहुंचे थे।