Diesel Paratha Viral Video: घी- तेल छोड़कर डीजल में पराठे बनाने लगा शख्स, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन है, तो ये वीडियो देखने के बाद आपका भी दिमाग घूम जाएगा।
 
 घी- तेल छोड़कर डीजल में पराठे बनाने लगा शख्स, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग 
WhatsApp Group Join Now

Diesel Paratha Viral Video: अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन है, तो ये वीडियो देखने के बाद आपका भी दिमाग घूम जाएगा। वीडियो में एक शख्स घी- तेल छोड़ डीजल में पराठे तल रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। चंडीगढ़ के इस ढाबे वाले ने घी या तेल छोड़कर डीजल पराठा बनाने लगा।  


 

डीजल से बने पराठे को देखने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि शख्स पराठे पर एक दो चम्मच नहीं बल्कि पूरे डीजल का पूरा टीन उड़ेल देता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए हैं। आलू की स्टफिंग भरने के बाद वो टीन से काफी अधिक मात्रा में तेल इसके ऊपर डाल देता है और पराठा बनाता है। 

जब शख्स से पूछा जाता है कि क्या वो सच में पराठे के ऊपर डीजल डाल रहा है तो वो इसका जवाब नहीं देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'आगे क्या होगा??  हार्पिक परांठा! जब आईसीएमआर आपको व्हे प्रोटीन से परहेज करने की सलाह देता है और एफएसएसएआई को मसाले में एथिलीन ऑक्साइड के स्तर की परवाह नहीं है... तो हम क्या कह सकते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भारत दुनिया की कैंसर राजधानी है।'  इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।