Chankaya Niti: ये लोग भरोसेमंद होते हैं, धोखा देने का स्वभाव इनमें नहीं होता

 
Chankaya Niti: ये लोग भरोसेमंद होते हैं, धोखा देने का स्वभाव इनमें नहीं होता
WhatsApp Group Join Now
आचार्य चाणक्य द्वारा सदियों पहले कही गई बातें आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य नीति में लिखी गई बातें लोगों को बदलते परिवेश में सतर्क रखने में मदद करती हैं। चाणक्य नीति में जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में लिखा गया है, जो चाणक्य की बातें जीवन की हर कसौटी पर खरी उतरती हैं।

इन नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति हर मुश्किल का सामना करने में सक्षम होता है। यह व्यक्ति को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करती है। चाणक्य नीति को अच्छे से पढ़ने वाला व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की सोच को आसानी से समझ सकता है। इसमें लिखी गई बातें व्यक्ति को समझने में मदद करती हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन आदतों वाले लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते।

चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति साफ और सीधा बोलना पसंद करता है। भले ही उसके बोलने का लहजा कठोर हो, लेकिन वह कभी दूसरों को धोखा नहीं देता। जो व्यक्ति साफ और सीधा बोलता है, वह कभी मीठी बातें नहीं करता।

चाणक्य नीति में बताया गया है कि जो व्यक्ति सीधा रहता है यानी आपके सामने आपकी तारीफ करता है लेकिन पीठ पीछे बुराई नहीं करता, वह कभी दूसरों को धोखा नहीं देता। ऐसा व्यक्ति कभी दूसरों के बारे में बुरा नहीं सोचता। इस स्वभाव के लोग दूसरों की झूठी तारीफ नहीं करते। इसके अलावा ये कभी भी हर बात से सहमत नहीं होते। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति बिना किसी लालच के काम करता है यानी अपने काम के बदले में कोई इनाम नहीं चाहता, ऐसी आदतों वाला व्यक्ति दूसरों को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकता। ये लोग किसी का बुरा नहीं चाहते। चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति मूर्ख होता है यानी जो अच्छे या बुरे काम को नहीं समझता, वह दूसरों का बुरा कैसे कर सकता है। मूर्ख लोग स्वार्थ से परे होते हैं। इसलिए ये स्वार्थ लोभ से कोई काम नहीं करते। जिसके कारण ये लोग दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाते।