Chanakya Niti : अपनी इन आदतों से मुश्किल में पड़ जाती हैं महिलाएं, जानें क्या बताते हैं आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं के लिए भी कई बातें बताई हैं। चाणक्य कहते हैं कि स्त्री अपने गुण और अवगुणों से पूरे परिवार को प्रभावित करती हैं।
 
Chanakya Niti
WhatsApp Group Join Now

Chanakya Niti for Women : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं के लिए भी कई बातें बताई हैं। चाणक्य कहते हैं कि स्त्री अपने गुण और अवगुणों से पूरे परिवार को प्रभावित करती हैं। घर को खुशहाल बनाने में ग्रहणियों की भी बड़ी भूमिका रहती है। लेकिन महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं जिनकी वजह से वह बहुत परेशान रहती है और मुश्किल में पड़ जाती हैं। आइए जानते हैं।

कुछ फैसलों में मजबूरी में हां करना

एक सुखी परिवार और वैवाहिक जीवन के लिए बेहद जरुरी है कि पति और पत्नी हर फैसलों में एक मत रहें। कई बार महिलाएं परिवार या पति के सामने अपनी बात नहीं रख पाती और परिवार में झगड़ा न हो इसके लिए नापसंद फैसले में भी हामी भर देती हैं। जिसके बाद उन्हें पछतावा होता है। चाहें पुरुष हो या स्त्री उन्हें अपनी परिस्थितियों के अनुरुप अपनी बात रखनी आनी चाहिए। अपनी बात रखनें से कई बार आप कुछ गलत करने से बचा सकते हैं।

झूठ बोलने की आदत

अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता। इस श्लोक के जरिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं कई बातों में झूठ बोल जाती हैं और अपनी इसी आदत के कारण वह कई बार फंस भी जाती हैं। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि झूठ बोलने की आदत पुरुषों में भी होती है लेकिन अगर घर की महिलाएं झूठ बोलने लगें तो उनके साथ साथ परिवार के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

झूठ कुछ समय के लिए खुशी तो दे सकता है लेकिन, सच ज्यादा दिन तक छुपा नहीं रह सकता है। सच सामने आने पर परिवार से खुशियां भी चली जाती हैं। महिलाओं के साथ साथ इस बात का ख्याल पुरुषों को भी रखना चाहिए।

खुद की सेहत का ख्याल न रखना

स्त्रियां अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखती है। महिलाओं में अपनी बीमारी को छिपानी की आदत होती है। महिलाएं अपनी तबीयत खराब होने पर भी इस बारे में अपनी पति या परिवार से जिक्र नहीं करती हैं। वह खुद ही तनाव झेलती हैं। जिसका असर उनकी सेहत पर और अधिक होता है। इस वजह से उनके साथ साथ परिवार के लोगों को भी बहुत कुछ भुगतना पड़ता है।