Chanakya Niti : शादीशुदा महिलाओं के ये 3 इशारे बता देते हैं उनकी असलियत, केवल पति से असंतुष्ट महिलाएं ही करती हैं ये इशारे

 
Chanakya Niti : शादीशुदा महिलाओं के ये 3 इशारे बता देते हैं उनकी असलियत, केवल पति से असंतुष्ट महिलाएं ही करती हैं ये इशारे
WhatsApp Group Join Now

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के बारे में आज लगभग सभी लोग जानते हैं। चाणक्य को यूं ही महान नहीं कहा गया है। आज भी लोग उनकी बातों को अपने जीवन में उतारते हैं। ऐसा करने वाले हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। सुखी जीवन के लिए आचार्य चाणक्य नीति के वचन बहुत महत्वपूर्ण हैं।

 आज की भागदौड़ में हम बहुत सी ऐसी बातें भूल जाते हैं जो बहुत जरूरी होती हैं और उनके बिना न चाहते हुए भी अपनों को दुख पहुंचाते हैं। ऐसे में चाणक्य नीति का पालन करना जरूरी हो जाता है। 

आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीति में वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई बातें लिखी हैं। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपने पति से संतुष्ट नहीं होती हैं और पति को इस बात का पता नहीं चल पाता है। आइए आपको बताते हैं कि असंतुष्ट होने पर पत्नियां क्या संकेत देती हैं।

बात करना कम कर देना 

पत्नियों को बातूनी भी कहा जाता है। जब पत्नी बहुत खुश होती है तो अपने पति से खूब बातें करती है। कभी-कभी पति को कहना पड़ता है कि रुक जा तू कितनी बातें कर रही है। अगर आपकी पत्नी भी बहुत बातें करती है और अचानक चुप हो जाती है तो समझ जाइए कि वह असंतुष्ट है। 

इसका मतलब है कि वह आपकी किसी बात की वजह से गुस्सा हो रही है। कम बात करना पत्नियों के असंतोष को दर्शाता है। ये संकेत मिलते ही अपनी पत्नी से बात करें और जानें कि वो किस बात से परेशान है। ऐसा करने से वह आपसे वह बात शेयर कर लेगी और फिर पहले जैसा हो जाएगा।

हर बात पर गुस्सा आना

पत्नियों के लिए पति कितना जरूरी होता है ये तो सभी जानते हैं। पत्नी कभी भी अपने पति को नाराज नहीं करना चाहती। ऐसे में अगर पत्नी आपसे नाराज होने लगे यानी झगड़ा करने लगे और गुस्सा करने लगे तो समझ जाइए कि वह किसी न किसी बात से खफा है। इस भाव को ध्यान में रखते हुए आपका अगला कदम पत्नी को खुश करने का होना चाहिए।

बस अपने बारे में सोचना

पत्नियों के बारे में कहा जाता है कि ये अपने पति की हर जरूरत का ख्याल रखती हैं। अगर आपकी पत्नी अचानक आपसे दूरी बना लेती है या आपको लगता है कि वह केवल अपने बारे में सोच रही है और आपका ख्याल नहीं रख रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह किसी न किसी बात से असंतुष्ट है। 

मुमकिन है वो आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो, इस बात का ध्यान रखते हुए आपको अपनी पत्नी से शांति से बात करनी चाहिए। उसकी समस्या को समझकर उसकी समस्या को दूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पत्नी को संतुष्टि मिलेगी और वह आपसे पहले की तरह प्यार करने लगेगी।