Chanakya Niti: स्त्रियों के इन गुणों के आगे पुरुष हो जाते हैं नतमस्तक, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य देश के ऐसे महान दार्शनिक रहे हैं, जिनकी सैकड़ों वर्ष पहले लिखी हुई बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थी।
 
स्त्रियों के इन गुणों के आगे पुरुष हो जाते हैं नतमस्तक, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति
WhatsApp Group Join Now

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य देश के ऐसे महान दार्शनिक रहे हैं, जिनकी सैकड़ों वर्ष पहले लिखी हुई बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थी। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में स्त्री और पुरुषों के गुण और अवगुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस ग्रंथ में कहा गया है कि महिलाओं में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जिनमें पुरुष उन्हें कभी मात नहीं दे सकता। आइए जानते हैं कि स्त्रियों के वे गुण कौन से हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा समझदार और सुलझी होती हैं। वो गंभीर से गंभीर स्थिति को अपनी समझदारी से संभालने का साहस रखती हैं। उनमें परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की जबरदस्त क्षमता होती है। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, वे और समझदार होती जाती हैं।

अति भावुक होती हैं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों में ममता ज़्यादा होती है इसलिए वो पुरुषों की तुलना में ज्यादा भावुक होती हैं। लेकिन यह उनकी कमजोरी नहीं बल्कि अंदरुनी ताकत होती है, जिसकी वजह से वे हर हालात में अपना वजूद बनाए रखती हैं।

ज़्यादा भूख लगती है उन्हें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों को पुरुषों की तुलना में ज्यादा भूख लगती है। असल में इसकी वजह उनकी शारीरिक संरचना होती है, जिसके चलते उन्हें फिट रहने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि स्त्रियों को भरपेट और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है।