Chanakya Niti : बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जरूर करें ये काम, जानें क्या बता रहे हैं आचार्य चाणक्य

 
xv
WhatsApp Group Join Now

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य अपनी कूटनीति की वजह से पूरी दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। लोग जीवन में सफल होने के लिए चाणक्य नीति का पालन करते हैं। चाणक्य की नीतियां कई मुश्किल पलों में सही फैसला लेने में मददगार होती हैं।

चाणक्य ने बच्चों को लेकर भी कुछ नीतियां बताई हैं जो कि उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल चाहते हैं तो उन्हें इन चीजों से दूर रखें। आइए जानते हैं।

बच्चों को इन चीजों से रखें दूर

चाणक्य का कहना है कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं और इनको शुरुआत से ही जिस तरह संवारा जाता है यह वैसे ही बनते हैं। इसलिए मां बाप को ध्यान रखना चाहिए कि अपने बच्चों को हमेशा अच्छे संस्कार दें और उन्हें स्वावलंबी बनाएं।

बच्चों को जागरुक बनाना और अपने कर्तव्य का पालन करना सिखाना चाहिए तभी वह एक योग्य संतान बनते हैं। इसलिए उन्हें दो चीजों से कोसों दूर रखना बेहद जरूरी है।

झूठ से रखें दूर

चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में बताया है कि बच्चों को हमेशा सच बोलना सिखाएं। इसके लिए जरूरी है कि माता-पिता भी हमेशा सच ही बोलें। क्योंकि अगर आप माता-पिता बच्चों के सामने झूठ बोलेंगे तो बच्चे भी सीखेंगे।

जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। चाणक्य नीति के अनुसार एक झूठ को सच साबित करने के लिए 100 बार झूठ का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए अपने बच्चों को शुरुआत से ही सच बोलने के लिए प्रेरित करें।

आलस से बनाएं दूरी

सफलता की राह में आलस सबसे बड़ी रुकावट है और इसकी वजह से कई महत्वपूर्ण कार्य असफल हो जाते हैं। इसलिए इस बात पर ध्यान दंच कि आपके बच्चे में आलस न आए और इसके लिए उन्हें शुरुआत से ही परिश्रम करना सिखाएं। आलस मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है और सफलता में रुकावट है। यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का भविष्य उज्जवल हो तो उसे मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। सभी वह जीवन में सफल हो पाएगा।