दिल्ली भ्रष्टाचार मामले में एक्शन में CBI, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप

 
दिल्ली भ्रष्टाचार मामले में एक्शन में CBI, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शुरू हो गई है। CBI ने दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

AAP के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।

दिल्ली से लेकर गुड़गांव बॉर्डर इलाके में घूस लेने वाले दिल्ली सरकार की ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई है। शिकायतों की जांच के बाद भ्रष्टाचार के सबूत मिले, जिसके आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। चुनावी परिणाम में दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को 48, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि इस बार भी कांग्रेस का दिल्ली में खाता नहीं खुल पाया। जिसके बाद दिल्ली की सत्ता से आप बाहर हो गई है।