Bollywood Celebrities Love Affairs: प्यार के चक्कर में बर्बाद हुआ इन सितारों को करियर, काम मिलने में छूट गए पसीने

कभी बॉलीवुड पर राज करने वाले कुछ सितारे आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे है।
 
प्यार के चक्कर में बर्बाद हुआ इन सितारों को करियर, काम मिलने में छूट गए पसीने
WhatsApp Group Join Now

Bollywood Celebrities Love Affairs: कभी बॉलीवुड पर राज करने वाले कुछ सितारे आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे है। इनमें से कई सितारों ने प्यार के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर दिया। 


इस लिस्ट में विवेक ओबेरॉय से लेकर ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में नजर आई एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड में पहचान बनाना आसान नहीं है, इन सितारों ने अपनी मेहनत के दम पर पहचान तो बनाई मगर इश्क के चक्कर में बॉलीवुड से गायब हो गए। देखें कौन- कौन है इस लिस्ट में शामिल


विवेक ओबेरॉय
एक्टर विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा था। इसके बाद इनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिसके बारें में उन्होनें कभी सोचा भी नहीं था। कहां जाता है कि ऐश्वर्या के साथ रिलेशन में रहकर विवेक ने सलमान खान से पंगा लिया और अपना करियर बर्बाद कर लिया।

Vivek Oberoi had donated his full fees from Company for a young girl heart  surgery बड़े दिलवाले हैं विवेक ओबेरॉय, पहली मूवी 'कंपनी' की पूरी कमाई कर दी  थी दान

रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खूब सुर्खियों में आई थी। तब पता लगा कि वह सुशांत को डेट कर रही थी। इस बात का खुलासा सुशांत की मौत के बाद हुआ था। इसके बाद रिया का फिल्मी करियर बर्बाद हो गया। 

Who is Bunty Sajdeh: कौन है रिया चक्रवर्ती का बॉयफ्रेंड? विराट कोहली संग  खास कनेक्शन, सोनाक्षी संग रहा अफेयर - Bollywood News AajTak

मंदाकिनी

राम तेरी गंगा मैली जैसी सुपरहिट मूवी देने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। जिसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से बाहर हो गई थी। 

Where is Ram Teri Ganga Maili actress Mandakini nowadays | अब कहां हैं  मंदाकिनी?: 26 साल से फिल्मों से दूर हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस,  अब मुंबई में चलाती हैं


मोनिका बेदी

एक्ट्रेस मोनिका बेदी का नाम भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जुड़ा था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद ही इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। मोनिका बेदी कई फिल्मों में नजर आई थी। लेकिन इन खबरों के बाद वह  फिल्मों से गायब हो गई।  

एकदम फिल्मी थी मोनिका बेदी की लव स्टोरी | Navbharat Times